{"_id":"5f80392024c1cf20110fac64","slug":"brick-loaded-tractor-overturns-two-including-driver-dead","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर: ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत दो की मौत, दबने से दो मजदूर जख्मी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर: ईंट लदा ट्रैक्टर पलटा, चालक समेत दो की मौत, दबने से दो मजदूर जख्मी
Fri, 09 Oct 2020 05:16 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 09 Oct 2020 05:16 PM IST
विज्ञापन
बचाव कार्य करती जेसीबी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के बरौली गांव में शुक्रवार को ईंट लदा ट्रैक्टर पलटने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। ट्रैक्टर पर सवार किशोर ट्राली के नीचे दब गया। घंटों मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रुपचंदपुर गांव निवासी प्रमोद सिंह (50) अपनी ट्रैक्टर से हिम्मतपपुर गांव से ईंट लादकर बरौली गांव निवासी त्रिभुवन के घर जा रहे थे। बरौली पहुंचने पर प्रमोद लोगों से त्रिभुवन के घर का पता पूछने लगे। पास में ही मौजूद त्रिभुवन की बेटी आकांक्षा (8) ईंट रखे जाने वाला स्थान दिखाने के लिए ट्रैक्टर पर सवार हो गई।
विज्ञापन
कुछ दूर बढ़ते ही अचानक नवनिर्मित चकरोड पर टायर फंसने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब पांच फीट गहरे गड्ढे में पलट गई। ट्रैक्टर पर सवार प्रमोद सिंह, आकांक्षा और मजदूर विकास पुत्र अजीत निवासी मूसेपुर थाना खितासराय जिला गया उसी में दब गई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
कुछ दूरी पर ही फोरलेन निर्माण में लगी जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर हटाकर तीनों लोगों को बाहर निकाला। उन्हें बदलापुर सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रमोद और आकांक्षा को मृत घोषित कर दिया। विकास को हल्की चोट आई। सीएचसी में ही उसका उपचार चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संतोष राय ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।