फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Book will protect morality

नैतिकता को संरक्षित करेगी पुस्तक

Mon, 12 Jun 2017 12:29 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Mon, 12 Jun 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
Book will protect morality
कार्यक्रम का शुभारंभ करते कुलपति डॉ. आरआर यादव, मंत्री गिरीश चंद्र और अधिवक्ता बीडी सिंह। - फोटो : jaunpur
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरआर यादव ने कहा कि पुस्तकें समाज का दिशा निर्देशन करती हैं। इस पुस्तक में लेखक ने धरती को स्वर्ग की उपमा देकर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया है। यह पुस्तक आने वाले समय में ही समाज के लिए उपयोगी साबित होगी।
विज्ञापन


वह विश्वविद्यालय के संगोष्ठी भवन में रविवार को धरती पर स्वर्गमय जीवन पुस्तक का लोकार्पण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य से विरत होने के बाद भी समाज हित में इस तरह की पुस्तकों को लिखना सराहनीय कार्य है। पुस्तक में परिवार और समाज के प्रति सच्चा और ईमानदार बनने की प्रेरणा दी गई है। परिश्रमी और परोकारी व्यक्ति का जीवन ही सुखमय और आनंदित हो सकता है।
विज्ञापन


राज्यमंत्री गिरीश चंद यादव ने कहा कि एक शिक्षक कभी भी अवकाश ग्रहण नहीं करता। वह जीवन भर समाज को कुछ न कुछ देता रहता है। लेखक चित्रसेन सिंह ने वर्तमान परिवेश में इस तरह की पुस्तक को लिखकर समाज को नई दिशा देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी सिंह ने कहा कि यह पुस्तक समाज का दिशा निर्देशन करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी। पुस्तक के लेखक ने वर्तमान सामाजिक और नैतिक मूल्यों के संरक्षण के  लिए अनोखी पहल की है। शिक्षक के रूप में चित्रसेन सिंह ने अपने संयमित जीवन से समाज और बच्चों के लिए एक आदर्श प्रस्तुत किया है।  


पुस्तक के लेखक जाने माने साहित्यकार चित्रसेन सिंह ने कहा कि यह पुस्तक वर्तमान सामाजिक, पारिवारिक और नैतिक मूल्यो पर आधारित है। समाज में आई गिरावट और नैतिक मूल्यों के हो रहे क्षरण को देखते हुए उनके मन में पुस्तक लिखने का भाव जागृत हुआ। इस पुस्तक के माध्यम से लोगों को सामाजिक और नैतिक मूल्यों के  प्रति जागरूक करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान शिव कुमार सिंह, डा. पीसी विश्वकर्मा, सभाजीत सिंह, दिवाकर सिंह, डा. एसपी सिंह, डा. अमित वत्स, डा. मनोज वत्स, सुरेश सिंह, राकेश सिंह, पवन सिंह, गिरीश चंद श्रीवास्तव मौजूद थे। संचालन प्रो. आरएन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed