फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bomb thrown at cousin, stirred up

चचेरे भाई पर फेंका बम, मचा हड़कंप

Sat, 19 Mar 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Bomb thrown at cousin, stirred up
मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के रामनगर द्वितीय गांव में जमीनी विवाद में शुक्रवार की देर शाम चचेरे भाई के ऊपर पटाखा बम फेंक दिया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जबकि विस्फोट से पीडि़त के घर का काफी नुकसान हुआ है। वहीं, आरोपी घटना के बाद फरार हो गया है।
विज्ञापन

रामनगर द्वितीय गांव में रविंद्र कुमार और धर्मेंद्र कुमार गौतम दोनों चचेरे भाई है। इनके बीच काफी दिनों से जमीन विवाद चला आ रहा था। दो माह पहले विवाद को निपटाने के लिए रविंद्र कुमार सुलह समझौता भी कर लिया था। आरोप है कि इसके बावजूद धर्मेंद्र कुमार धमकी देता था कि हम तुम्हें जान से मार देंगे। इसे वह अनसुना कर देता था। होली की शाम साढ़े-सात बजे रविंद्र कुमार गौतम (35) अपने टीनशेड में सोया हुआ था। आरोप है कि इसी दौरान धर्मेंद्र शराब के नशे में आकर दरवाजे पर खड़े होकर गालियां देते हुए पटाखा (बम) लाकर टीनशेड पर फेंक दिया। बम के धमाके से टीनशेड उखड़ गया और शेड के भीतर उसमें रखा सामान तितर-बितर हो गया। तेज धमाकों से आसपास के लोग दहशत में आ गए। पड़ोसियों ने मौके पर पहुंचे तो धर्मेंद्र वहां से भाग खड़ा हुआ। बम धमाके में रविंद्र कुमार गौतम के पैर एवं शरीर के अन्य हिस्सों में काफी चोटें आईं। परिजन झुलसे हालत में रविंद्र को लेकर रात कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने तहरीर लेकर धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए इलाज के लिए सीएचसी मडि़याहूं भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चोटों का एक्सरे कराने के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार की सुबह पुलिस घायल को जिला अस्पताल ले गई है। मामले में कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज है। आरोपी की तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed