फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   miscreants riding Bolero crushed young man to death in jaunpur

दुस्साहस: छेड़खानी कर भाग रहे बोलेरो सवारों ने विरोध करने पर युवक को कुचला, मौत; पिता ने लगाया ये आरोप

Mon, 02 Dec 2024 12:31 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Mon, 02 Dec 2024 12:31 AM IST
सार

जौनपुर जिले में युवतियों से छेड़खानी कर बोलेरो से भाग रहे दबंगों ने पीछा कर रहे युवकों की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। 

विज्ञापन
miscreants riding Bolero crushed young man to death in jaunpur
मृतक की फाइल फोटो व अस्पताल के बाहर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के मड़ियाहूं-मछलीशहर मार्ग पर स्थित किसुनपुर गांव के पास रविवार की देर शाम युवतियों से छेड़खानी कर रहे बोलेरो सवार बदमाशों ने विरोध करने पर बाइक से पीछा कर रहे युवक को टक्कर मार कर उसे कुचल दिया। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


यह है मामला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार शाम क्षेत्र के गांव की दो लड़कियां अपने घर जा रही थीं। बेलवा अतरौल गांव के पास बोलेरो सवार बदमाशों ने लड़कियों को बोलेरो में खींचकर बैठा लिया और छेड़खानी करने लगे। ग्रामीणों के ललकारने पर बोलेरो सवार भागने लगे। इस पर गांव के ही विकास यादव (20) और अनुज यादव (21) ने अपनी बाइक से बोलेरो का पीछा किया। 
विज्ञापन


किशनपुर गांव के पास दोनों ने ओवरटेक कर बोलेरो को रोकना चाहा। बोलेरो सवार बदमाशों ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे दोनों गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद बोलेरो चालक ने गाड़ी बैक कर विकास यादव के ऊपर चढ़ा दी और मौके से फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीछे से आ रहे गांव के लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बेलवा निवासी विकास को मृत घोषित कर दिया। वहीं अनुज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है। विकास के पिता राम आसरे यादव ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। 


थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा घायल है। उसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed