{"_id":"63200384bee8972ecc767d08","slug":"body-found-in-pratapgarh-of-6th-student-bag-recovered-from-amethi-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से पढ़ने निकले 6वीं के छात्र की प्रतापगढ़ में मिली लाश: ट्रेन में अमेठी से बरामद हुआ बैग, परिवार में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से पढ़ने निकले 6वीं के छात्र की प्रतापगढ़ में मिली लाश: ट्रेन में अमेठी से बरामद हुआ बैग, परिवार में कोहराम
Tue, 13 Sep 2022 09:44 AM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Tue, 13 Sep 2022 09:44 AM IST
सार
जौनपुर से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के 6वीं कक्षा के छात्र की लाश प्रतापगढ़ में रेलवे ट्रैक पर मिली। वहीं उसका बैग एक ट्रेन में अमेठी से बरामद हुआ। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृत छात्र आदित्य सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के एक गांव से पढ़ने निकले 6वीं के छात्र की लाश प्रतापगढ़ में रेलवे ट्रैक पर मिली। वहीं उसका बैग एक ट्रेन में अमेठी से बरामद हुआ। जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना सराय ममरेज प्रयागराज के पतईयां निवासी राधवेन्द्र प्रताप सिंह जंघई रोड स्थित नवीन मंडी के पास बतौर किरायेदार के रूप मे रहते हैं। उनका पुत्र आदित्य सिंह(15) गुरुकुल पब्लिक स्कूल मे कक्षा 6 का छात्र था। सोमवार को वह अपनी बहन के साथ साईकिल से स्कूल गया, लेकिन वह स्कूल के अंदर न जाकर कहीं चला गया।
विज्ञापन
स्कूल बंद होने से पहले स्कूल के प्रबंधक के पास एक फोन आया कि स्कूल के ड्रेस में एक बच्चा वाराणसी-लखनऊ रेलमार्ग के पृथ्वीगंज प्रतापगढ़ (जिले से सटा इलाका है) के पास बच्चे की लाश मिली है। वह फौरन क्लास में गए तो आदित्य सिंह अपनी कक्षा मे नहीं था। परिजनों को सूचना हुई तो वे लोग भी भागे भागे पहुंचे और फोटो देखकर बच्चे पहचान की और फफक फफक कर रो पड़े।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना देते हुए परिजन देर रात पृथ्वीगंज प्रतापगढ़ पहुंचे और शव की शिनाख्त की। बच्चे का बैग अमेठी में ट्रेन की बोगी से बरामद किया गया। छात्र स्कूल से प्रतापगढ़ कैसे पहुंचा और क्यों गया यह किसी को नहीं मालूम है। परिजनों का कहना है कि उनके बच्चे के साथ कोई न कोई अनहोनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।