फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Blown effigy

आतंकवाद का फूंका पुतला

Sat, 10 Jun 2017 01:31 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sat, 10 Jun 2017 01:31 AM IST
विज्ञापन
Blown effigy
शिया जामा मस्जिद के बाहर आतंकवाद का पुतला दहन करते लोग।  - फोटो : jaunpur
इरान की राजधानी तेहरान और ईरानी संसद पर आईएस द्वारा किए गए हमले के विरोध में शिया समुदाय के लोगों ने प्रदर्शन किया। इस दौरीान आंतकवाद का पुतला फूंक कर विरोध जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि आईएस की कार्रवाई इंसानियत के खिलाफ है।
विज्ञापन


शुक्रवार को नमाजे जुमा के बाद शिया जामा मस्जिद में जामा मस्जिद इन्तेजामिया कमेटी ने मौलाना महफुजुल हसन खां का नेतृत्व में प्रदर्शन कर आंतकवादी हमले की निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि इस्लाम विश्व बंधुत्व का संदेश देता है। आईएसआई ने हमले करके इस्लाम को ठेस पहुंचाया है।  
विज्ञापन

महफुजुल हसन खां ने इमाम खुमैनी के मकबरे एवं ईरानी संसद मजलिस के भवन पर हमले को निंदनीय बताया। कहा कि सउदी अरब, इजराईल, अमेरिका का गठजोड़ इस्लाम के विश्व बन्धुत्व के संदेश को खंडित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 शिया जामा मस्जिद के मुतवल्ली  शेख अली मंजर डेजी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ  दुनियां के तमाम मुसलमानों को उठ खड़ा होना चाहिए। आतंकवाद के खेल में पाकिस्तान भी शामिल है। इसलिए दुनियां के तमाम शान्ति प्रिय राष्ट्र आतंकवाद की हिमायत करने वाले राष्ट्रों का अलग कर दें। जौनपुर अजादारी काउंसिल के अध्यक्ष सै. मोहम्मद हसन अध्यक्ष ने भी आतंकवादी हमले की निन्दा की। संचालन असलम नकवी ने किया।
उधर, अजादारी कांउसिल के युवा संगठन ने कसेरी बाजार में आंतकवाद का प्रतीक पुतला दहन किया व आतंकवाद मुर्दाबाद का नारा लगाया। शहीद हुए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए उनकी मगफिरत की दुआ की।


इस अवसर पर तहशीन अब्बास सोनी, रिजवान हैदर राजा, शेख मोहम्मद हसन, ताकिब मिर्जा, एमएम हीरा, अकबर हुसैन जैदी, डा. हाशिम खां, नासिर रजा गुड्डू उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed