फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   blaze in huts

आग से तीन मड़हे, फसल जलकर राख

Wed, 30 Mar 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर Updated Wed, 30 Mar 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
blaze in huts
आग से तीन मड़हे, फसल जलकर राख
जिले में तीन अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुई आगजनी की घटनाओं में तीन मड़हे, एक बीघा गेहूं की फसल समेत एक दूकान में रखा हजारों का सामान जलकर राख हो गया। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू  पाया जा सका।
विज्ञापन

थानागद्दी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक थाना क्षेत्र के उमरवार (परसादीपुर) गंाव में मंगलवार को दोपहर में अज्ञात कारण से लगी आग में दो मड़हे और दूकान में रखा गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन


गंाव निवासी रजिमुल्ला के रियायसी मड़हे में लगभग डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। जब तक आस-पास के लोग पहुंचकर आग बुझाते, दो मड़हे एवं चाय पान की दुकान में रखा सामान जल गया। दुकान में रखा चार हजार नकद और करीब 70 हजार का सामान जल गया। मड़हे में बंधी एक गाय बुरी तरह से झुलस गयी। घटना के समय परिवार की महिलाएं वहंा मौजूद नहीं थीं। गौरतलब हो कि होलिका दहन की रात रजिमुल्ला की लगभग 70 हजार कीमत की भैंस चोरी हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डोभी प्रतिनिधि के मुताबिक शार्ट सर्किट से हरिहरपुर गांव में श्रीराम चौरसिया का एक बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की लेकिन फसल जल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित श्रीराम चौरसिया का कहना है कि कई बार बिजली विभाग को तार लटकने की जानकारी दी गई थी, लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा।


बदलापुर प्रतिनिधि के अनुसार पुरानी बाजार गांव में बीती रात आग लगने से गांव निवासी रविन्द्र शर्मा के खेत में काट कर छोड़ी जौ की फसल जलकर राख हो गई। जब तक गांव के लोग मौके पर पहुंच कर आग बुझाते फ सल जल चुकी थी। ग्रामीणों का कहना है की गांव के ही अराजक तत्वों ने आग लगाया है। भुक्त भोगी रविन्द्र शर्मा ने इसकी सूचना थाने में दी है। खुटहन प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के अकबरपुर गांव में मंगलवार को आग लगने से करीब एक बीघा गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। गांव निवासी देव प्रकाश सिंह का तीन बिस्वा, राम आसरे गुप्ता का 12 बिस्वा, अकबाल का एक बिस्वा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के सोंगर गांव में बीती रात मदनलाल के मड़हे में आग लगने से गृहस्थी का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed