मीरगंज। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ यादव के नेतृत्व में पहुंचे किसानों ने जंघई रेलवे स्टेशन के बाहर किसान विरोधी बिल लिखी प्रति को जलाकर विरोध जताया। कहा कि सरकार किसानों के हितों की दरकिनार कर बिल बना रही है। किसान इसका विरोध करेंगे।
बुधवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के निर्देश पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए किसान विरोधी तीनों कृषि कानून बिल लिख कर उसे जलाया गया। प्रतियां जलाकर पूरे देश में एक संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है। जब तक तीनों कृषि कानून सरकार निरस्त नहीं करती या वापस नहीं लेती तब तक देश का किसान शांतिपूर्वक जनहित को ध्यान में रखते हुए आंदोलन करता रहेगा। सरकार ने एक तरफा कमेटी का गठन किया है। उस कमेटी से किसानों का कुछ लेना देना नहीं है। कार्यक्रम में धर्मराज, रामबाबू, खलील, कमलेश, संजय, वसीम, लालबहादुर, रामआसरे, रहीस, उर्मिला, राज देवी, सविता पाल आदि मौजूद रही।