फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP workers gathered to pay tribute to Rajmani Singh, Hyderpur market closed

राजमणि सिंह को श्रद्धांजलि देने उमड़े भाजपाई, बंद रहा हैदरपुर बाजार

Wed, 20 May 2020 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
BJP workers gathered to pay tribute to Rajmani Singh, Hyderpur market closed
22- बक्सा क्षेत्र के हैदरपुर गांव में दिवंगत भाजपा नेता राजमणि सिंह के घर पंहुचे पूर्व गृहराज्य मं? - फोटो : JAUNPUR
बक्शा। छप्पर रखने के विवाद में हुई मारपीट में घायल वरिष्ठ भाजपा नेता राजमणि सिंह के निधन की खबर के बाद बुधवार को बड़ी तादाद में पार्टी नेताओं ने उनके आवास पर पहुंचकर अंतिम विदाई दी। पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद भी हैदरपुर पहुंचे। परिजनों को ढांढ़स बंधाया। आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। शोक में हैदरगंज बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

हैदरपुर गांव निवासी राजमणि सिंह पार्टी के विभिन्न पदों पर रहे हैं। वह पूर्व गोरक्षा प्रमुख और आरएसएस में भी सक्रिय रहे। 11 मई को छप्पर रखने के विवाद में पड़ोसियों से मारपीट हुई थी। इसमें राजमणि सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। उपचार के दौरान वाराणसी में उन्होंने मंगलवार को दम तोड़ दिया। मंगलवार की देर रात शव पहुंचा तो गांव में कोहराम मच गया। पत्नी ग्राम प्रधान सुधा सिंह का शव देख दहाड़े मारकर रो पड़ी। सैकड़ों लोगों की भीड़ अंतिम दर्शन को आतुर रही। सुबह शव रवाना होने के पहले भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, बदलापुर विधायक रमेशचंद मिश्र, सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, डॉ. ज्ञानदेव द्विवेदी, अमित मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह, अशोक शुक्ल, भूपेश सिंह, अरुण उपाध्याय, सूर्यप्रकाश चौबे, मारकंडेय सिंह मुन्ना आदि ने गांव पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। अपराह्न तीन बजे पूर्व केंद्रीय गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद हैदरपुर पहुंचे। परिवारजनों को ढांढस बंधाया। राजमणि सिंह के साथ अपनी स्मृतियों को यादकर वह भावुक हो गए। उन्होंने एसपी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई को कहा। इस दौरान सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, आईबी सिंह, भूपेश सिंह, वीरेंद्र सिंह सरपंच आदि मौजूद रहे। उधर, बक्शा ब्लॉक कर्मियों ने सभागार में शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। इसमें बीडीओ डॉ. छोटेलाल तिवारी, एडीओ पंचायत नागेंद्र सिंह, एपीओ नृपेंद्र बहादुर सिंह, एडीओ एजी चंद्रिका यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष शिवश्याम सिंह, शिवशंकर पाल आदि मौजूद रहे।

23- बक्सा क्षेत्र के हैदरपुर गांव  में भाजपा नेता दिवंगत राजमणि सिंह के आवास पर जुटे लोग।

23- बक्सा क्षेत्र के हैदरपुर गांव में भाजपा नेता दिवंगत राजमणि सिंह के आवास पर जुटे लोग।- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed