फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP will form government in the state

सूबे में बनेगी भाजपा की सरकार

Fri, 18 Nov 2016 01:02 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Fri, 18 Nov 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
BJP will form government in the state
बरसठी के मियांपुर में आयोजित भाजपा की परिवर्तन यात्रा सभा में महेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता।
भाजपा प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव डा. महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों की नींद हराम हो गई है। देश में विकास की धारा बह रही है। इस परिवर्तन यात्रा से प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार बनेगी। वह गुरुवार को मियाचक बाजार एवं मंडियाहूं  में परिवर्तन यात्रा में सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


 बिहार के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व पीडब्ल्यू़डी मंत्री नंद किशोर ने कहा यूपी में भाजपा को बहुमत मिलेगा। भाजपा सत्ता में आएगी तो प्रदेश की दशा और दिशा दोनों बदल जाएगी। इसी उद्देश्य को लेकर देश में परिवर्तन यात्रा निकाली जा रही है। देश के कोने कोने जा कर कार्यकर्ता जनता को सरकार की उपलब्धियां बताएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विरोधी दल को मोदी फोबिया हो गया है। मोदी का विरोध विपक्ष नेता कर रहे हैं। अभी तक नेता कालाधन लाने की बात कर रहे थे जब उसे निकालने का नंबर आया तो पीड़ा हो रही है। इससे आम आदमी नहीं बल्कि माया और मुलायम परेशान हैं। जब एमपी में आतंकवादियों का काउंटर हुआ तो विरोधी साजिश करार दे रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन उन आतंकियों ने हवलदार की हत्या की तो सपा ने कोई आंसू नहीं बहाया। मुसलमान तीन तलाक को लेकर परेशान हैं लेकिन विरोधी महिलाओं के हक की बात करने बजाय वोट बनाने और मोदी की     बुराई करने में लगे हैं। लेकिन जब कोर्ट में हलफनामा पहुंचा तो बोलती बन्द हो गयी।

सांसद हरिबंश सिंह नोट बंदी पर कहे की इससे भष्टाचारीयों का पैसा धरा का धरा रह जाएगा। वाराणसी के पूर्व मेयर प्रदेश महामंत्री कौशलेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश मे भ्रष्टाचार चरम पर है। इसको मिटाने के लिए भाजपा को मजबूत बनाना है।

अनिता रावत ने कहा कि किसान परेशान है सरकार के मंत्री जनता की विकास की जगह अपने विकास मे लगे है। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, सांसद रामचरित निषाद, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, डा. रमाशंकर पांडेय, ब्रह्मदेव तिवारी, अरविन्द सिंह दारा, शमसेर सिंह, माता बदल तिवारी, भैयालाल पटेल, डा. हरेन्द्र सिंह,

राजेन्द्र सिंह, शिव चन्द्र पटेल, अरविंद दुबे, गंगा सिंह, ब्रह्मदेव मिश्र, आनंद दूबे, पियूष कुमार गुप्त, मेहीलाल  मौजूद रहे। यात्रा का जिले की सीमा पर पचवल गांव में पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रा रामपुर, सुरेरी, गौरीशंकर, गोपालापुर, जमालापुर, बरसठी होते हुए मियाचक बाजार के हसिया जूनियर हाईस्कूल पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गया।


मड़ियाहूं के विवेकानंद इंटर कालेज के मैदान में आयोजित सभा की अध्यक्षता सुशील उपाध्याय एवं संचालन बृजेश मिश्र ने किया। इस मौके पर चंद्रप्रकाश, राजेश पांडेय, पप्पू आदि मौजूद रहे। अरुण उपाध्याय के नेतृत्व में युवकों ने जोर दार स्वागत किया। अटरिया गांव में पूर्व विधायक रघुराज प्रताप सिंह के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। स्वागत करने वालाें में डा ज्ञान प्रकाश सिंह, डा.  प्रमोद सिंह, ओम प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed