फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP will field candidates in Malhani

सुनील बंसल का एलान, मल्हनी में भाजपा उतारेगी प्रत्याशी

Mon, 14 Sep 2020 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
BJP will field candidates in Malhani
फोटो 43
विज्ञापन

सुनील बंसल का एलान, मल्हनी में भाजपा उतारेगी प्रत्याशी
- समन्वय समिति की बैठक में लिया गया चुनाव में सीधे उतरने का फैसला
- गठबंधन में शामिल निषाद पार्टी इस सीट पर कर रही थी दावा
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा सीट पर उपचुनाव को लेकर भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। रविवार को प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल की मौजूदगी में हुई समन्वय समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस सीट पर पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। पूरे दमखम के साथ चुनावी रण में जाने और जीत सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। भाजपा के इस फैसले के बाद सहयोगी दल निषाद पार्टी के खाते में सीट जाने की चर्चाओं पर भी विराम लग गया है। निषाद पार्टी से बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह दावेदार थे।
शहर के वाजिदपुर तिराहा स्थित एक होटल में हुई बैठक में सुनील बंसल के अलावा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश श्रीवास्तव, मल्हनी के चुनाव प्रभारी अनिल राजभर भी मौजूद रहे। नेताओं ने इस विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों की राय जानी। पार्टी के चारों विधायकों से भी चर्चा हुई। इसके बाद मल्हनी में सुयोग्य प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया। सुनील बंसल ने सभी पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को चुनावी तैयारी में युद्धस्तर पर लगने का निर्देश दिया। कहा कि मल्हनी हर हाल में फतह करना है। प्रत्याशी कोई भी हो, कमल निशान के लिए हमें प्रचार में जुटने की जरुरत है। सेवा सप्ताह के जरिए भी लोगों में पैठ बनाने के निर्देश दिए। 14 सितंबर से शुरू हो रहे सेवा सप्ताह के तहत सात दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम होंगे। इस दौरान प्रत्येक मंडल, सेक्टर और बूथ पर जोरदार ढंग से आयोजन करते हुए भाजपा का ध्वज फहराने की रुपरेखा बनाई गई। उन्होंने कोरोना काल में पार्टी कार्यकर्ताओं के सेवा कार्य की भी सराहना की। बैठक में जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव, विधायक रमेश चंद्र मिश्र, डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह, दिनेश चौधरी, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याया, जिला मंत्री अभय राय, संदीप सरोज, पांचों मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
वर्ष 2017 में चौथे स्थान पर रही थी भाजपा
जौनपुर। वर्ष 2012 में अस्तित्व में आई मल्हनी विधानसभा सीट भाजपा के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण है। यादव और मुस्लिम बहुल इस सीट को सपा का गढ़ माना जाता रहा है। पूर्व मंत्री स्व. पारसनाथ यादव यहां से लगातार निर्वाचित होते रहे। उन्हीं के निधन पर यह सीट रिक्त हुई है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में पारसनाथ यादव ने 69351 वोट पाकर जीत दर्ज की थी। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी निषाद पार्टी के धनंजय सिंह को 48141 वोट मिले थे। तीसरे नंबर पर बसपा को 46011 और चौथे नंबर पर रहे भाजपा प्रत्याशी को 38966 वोट मिले थे। इसके पूर्व वर्ष 2012 में भी लड़ाई सपा के पारसनाथ यादव और निर्दलीय उम्मीदवार व धनंजय सिंह की पत्नी डॉ. जागृति सिंह के बीच ही मुख्य मुकाबला रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed