फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP's three-day district level training class started

भाजपा का तीन दिनी जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू

Mon, 25 Apr 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
BJP's three-day district level training class started
शहर के वाजिदपुर तिराहा स्थित एक होटल में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की अध्यक्षता में किया गया। प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह व जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर प्रशिक्षण वर्ग की शुरूआत की।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि छात्र जीवन से राजनीति की शुरुआत होती है और उस दौरान जिस पार्टी से छात्र जुड़ जाता है, उसी पार्टी में रह कर सेवा कार्य करता है। हर पार्टी की अपनी विचारधारा होती है, लेकिन भाजपा एक ऐसी पार्टी है, जो देश हित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि जहां कार्यकर्ता के मन की भावना को पार्टी की विचारधारा के आगे दबाना पड़े, ऐसे दल में कोई कब तक रह सकता है। जिस दल में राष्ट्रहित के कार्यों को करने और अपने धर्म की बात कहने का साहस न हो, ऐसे दल में राजनीतिक मजबूरी वश ही कार्यकर्ता रुक सकता है। यही वजह है कि वोट बैंक के चक्कर में जो काम कांग्रेस 70 सालों में नहीं कर पाई, वह काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने कर दिखाया। उन्होंने दूसरे सत्र में भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की ऐसी पहली अनुशासित और प्रजातांत्रिक पार्टी है, जिसमें 11 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। भाजपा कार्यकर्ता पूर्ण अनुशासित तरीके से समर्पित होकर पार्टी का काम करते हैं।
विज्ञापन

इसके पहले भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की। कहा कि हमें गर्व है कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो देश, समाज और व्यक्ति के हितों को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का सूत्र वाक्य भी सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास है। भोजन के पश्चात कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण वर्ग का तृतीय सत्र शुरू हुआ। इस दौरान जिला प्रभारी एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश त्रिवेदी का प्रशिक्षण वर्ग के जिला संयोजक सुनील सेठ ने अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। संचालन प्रशिक्षण प्रमुख जिला उपाध्यक्ष सुधाकर उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर पीयूष गुप्ता, सुशील मिश्रा, अमित श्रीवास्तव, सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंघानिया, संतोष सिंह, ओमप्रकाश निषाद, राकेश वर्मा, रेखा सोनकर, उमाशंकर सिंह, अभय राय, अवधेश यादव, विजय लक्ष्मी साहू, विपिन द्विवेदी, ओमप्रकाश सिंह, एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु, शिव गोविंद साहू, सुनील यादव, विजय सिंह विद्यार्थी, बृजेश यादव, विनय सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह, रामसूरत बिंद, धनंजय सिंह, आमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed