{"_id":"619d31d213500b093c775de6","slug":"bjp-preparing-for-booth-presidents-conference-jaunpur-news-vns624176557","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन की तैयारी में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन की तैयारी में जुटी भाजपा
विज्ञापन
टीडी कालेज में 27 नवंबर को होने वाले भाजपा के 16 जिलों के 29 हजार 500 बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन की तैयारी तेज हो गई है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 27 नवंबर को दोपहर एक बजे तक पहुंचेंगे। सम्मेलन की तैयारी के मद्देनजर मंगलवार को भाजपा के काशी क्षेत्र के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर उन्हें सम्मेलन की तैयारी के लिए जिम्मेदारी भी सौंपी।
भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी और क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा ने पार्टी के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे। उनकी सुरक्षा व्यवस्था और प्रोटोकॉल को ध्यान में रख कर सारे कार्य किए जाएंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। इस कार्यक्रम में भाजपा काशी क्षेत्र के सभी बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहेंगे। सम्मेलन में शामिल होने वाले बूथ अध्यक्षों व अन्य कार्यकर्ताओं के लिए जगह-जगह स्वास्थ्य कर्मी तैनात रहेंगे। साथ ही उनके जलपान की व्यवस्था भी होगी। वीआईपी आवागमन के कारण सुरक्षा के कड़े प्रबंध होंगे। निर्धारित स्थानों पर वाहनों और आगंतुकों की जांच की जाएगी। क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा ने बताया कि मंच के आसपास व विशिष्ट अतिथियों के प्रवेश के लिए व्यवस्था की जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी एवं क्षेत्रीय मंत्री राकेश शर्मा ने बैठक कर पार्टी नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है।