फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   BJP made activist Mehilal the candidate from Machhlishahr

मछलीशहर से भाजपा ने बनाया कार्यकर्ता मेहीलाल को प्रत्याशी

Sun, 13 Feb 2022 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
BJP made activist Mehilal the candidate from Machhlishahr
मछलीशहर। विधानसभा की सुरक्षित सीट से भाजपा कभी नहीं जीत दर्ज कर पाई है। हालांकि इस बार कमल खिलाने के लिए संगठन ने पार्टी के जमीनी नेता और भाजपा मछलीशहर जिला महामंत्री मेहीलाल गौतम को प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन

मेहीलाल मतरी गांव सभा के नयापुरा मजरा निवासी हैं। साल 2001 से भाजपा से जुड़े हैं। इंटर तक पढ़ाई करने के बाद वाले मेहीलाल 2010 में ग्राम प्रधान चुने गए थे। 2015 के जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़े थे। उनके पास नगर के सुजानगंज पड़ाव पर एक पुराने टायर की दुकान है, जिससे परिवार का खर्च चलता है। मेहीलाल का कहना है कि वह मीरगंज इलाके में पार्टी का प्रचार कर रहे थे। इसी दौरान खुद के प्रत्याशी घोषित किए जाने की सूचना मिली तो सहसा विश्वास नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने जिलाध्यक्ष राम विलास पाल से पुष्टि होने के बाद घर के लोगों को इसकी जानकारी दी। फिर क्या, सुजानगंज पड़ाव पर स्थित उनकी दुकान पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हो गया। कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed