फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   bjp foundation day

देश की जनता को लूटती रही कांग्रेस

Thu, 07 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 07 Apr 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
bjp foundation day
हिंदी भवन में भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ करते क्षेत्रीय संगठन मंत्री काशी क्षेत्र चंद्रशेखर और सांसद केपी सिंह।
  भाजपा का स्थापना दिवस बुधवार की शाम हिंदी भवन सभागार में मनाया गया। जिसे संबोधित करते हुए काशी प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि 1980 में जनता पार्टी के विघटन के बाद सांस्कृतिक राष्ट्रवाद व राष्ट्र प्रेम की अवधारणा पर 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना हुई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 50 वर्षों तक देश पर राज किया और देश की जनता को लूटती रही। सांसद केपी सिंह ने कहा कि 1984 में भाजपा के दो सांसद थे आज स्थिति सबके सामने है। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी सदस्यता वाली पार्टी के रूप में स्थापित हो चुकी है।
विज्ञापन

 
विभूति राय ने कहा कि राजग सरकार देश के विकास के लिए काम कर रही है। संयोजक महंत सूर्य प्रकाश जायसवाल ने कहा कि भाजपा की पूंजी कार्यकर्ता हैं। समारोह में जिला मंत्री किरन श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाओं ने रंगोली सजाई ।  पं. रजनीकांत द्विवेदी ने वैदिक मंत्र पढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकेश गुप्त और नंदलाल यादव ने संयुक्त रूप से वंंदे मातरम का गान किया। शुभारंभ डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण के बाद हुआ। सभा को पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर, श्याममोहन अग्रवाल, आशीष गुप्त आशू, संतोष त्रिपाठी, विनय सिंह, सुनील सेठ, पूर्व विधायक बाकेलाल सोनकर, मंजू उपाध्याय, अनिल परिवर्तन,           मानिक चंद्र सेठ, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed