फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bike riding miscreants robbed one lakh from salesmen

बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन से लूटे एक लाख

Sat, 11 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bike riding miscreants robbed one lakh from salesmen
मडि़याहूं। कोतवाली क्षेत्र के सोइथा गांव स्थित मजार के पास शुक्रवार को दिन दहाड़े जौनपुर जा रहे शराब ठेके के सेल्समैन से बाइक सवार अज्ञात बदमाश लगभग एक लाख रुपये लूट कर फरार हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध मानकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन

मडि़याहूं कोतवाली क्षेत्र के सरौना गांव स्थित देसी शराब की दुकान का सेल्समैन रमेश सिंह और बरसठी शराब की दुकान का सेल्समैन ओम प्रकाश यादव दोनों एक ही बाइक से लगभग एक लाख रुपये लेकर लाइन बाजार स्थित मुख्य ऑफिस अपने मालिक के पास पहुंचाने के लिए जा रहे थे। सुबह 8 बजे के लगभग दोनों जैसे ही वे सोइथा गांव स्थित मजरा के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार दो अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोक लिया। आरोप है कि तमंचे के बल पर उनके पास से रुपय लूट कर फरार हो गए। पीडि़त ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर मौके पर पहुंच प्रभारी निरीक्षक किशोर कुमार चौबे ने घटना को संदिग्ध मानते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दिया। पुलिस ने पास स्थित पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला। लेकिन, बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। वहीं, घटना की सूचना पाकर एएसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच गए। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed