{"_id":"8ae34a546b6066e70af6a4f39435f6c9","slug":"bihar-limit-given-by-defeating-preethi-meerut-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की सीमा ने मेरठ की प्रीती को दी पटखनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की सीमा ने मेरठ की प्रीती को दी पटखनी
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 20 Jan 2015 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्राथमिक विद्यालय शिवगुलामगंज परिसर में आयोजित कुश्ती दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों ने अपने-अपने दांव आजमाए। बिहार की सीमा ने मेरठ की प्रीती को, जौनपुर के मंगला ने मिर्जापुर के ओम प्रकाश, मिर्जापुर के गया ने मिर्जापुर के सिद्धू को, कोनिया के रामआसरे ने डीएलडब्ल्यू के सुरेश को, केराकत के दिनेश ने वाराणसी के आशीष को, कोनिया के प्रदीप ने वाराणसी के निहाला को, डीएलडब्ल्यू वाराणसी के वीरेंद्र ने जमैथा के ओम प्रकाश, कौड़िया के जगदीश ने मड़ियाहू के राजकुमार को पटखनी दी।
उद्घाटन नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टंडन ने किया। जौनपुर के राजबहादुर व सुल्तानपुर के अंगद पहलवान की पहली कुश्ती हुई। इसमें राजबहादुर ने बाजी मारी। दिनेश टंडन ने कहा कि अच्छा स्वास्थ्य मानव जीवन की अमूल्य निधि है और सबल राष्ट्र का निर्माण सबल युवा ही कर सकते हैं।
अग्रहरि समाज के जिलाध्यक्ष मनोज अग्रहरि, राजनाथ गुप्ता ने हरियाणा की सोनम व बिहार की सीमा का हाथ मिलाकर पहलवानों का उत्साहवर्धन किया। रेफरी सन्तलाल व सुभाष रहे। विनोद अग्रहरि व आयोजन सचिव सन्तोष अग्रहरि ने अतिथियों व पहलवानों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। जेसीआई के मंडलाध्यक्ष राधेरमण जायसवाल व राकेश, अजय गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, रविंद्र, बरसातू, गुड्डू प्रधान, संजय, महेंद्र आदि थे।