फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Bicycle rally organized under Amrit Mahotsav

अमृत महोत्सव के तहत निकाली गई साइकिल रैली

Fri, 12 Mar 2021 10:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Bicycle rally organized under Amrit Mahotsav
मुफ्तीगंज में अमृत महोत्सव रैली को हरी झंण्डी दिखाकर रवाना करते खंण्ड विकास अधिकारी। संवाद - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में साइकिल रैली निकालकर सभी को जागरूक किया गया। ये आयोजन आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में किया गया है।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर: सार्वजनिक इंटर कॉलेज से रैली निकालकर बीडीओ कार्यालय परिसर कैंपस में स्थित शहीद स्मारक स्थल पर समाप्त रैली समाप्त हुई। कॉलेज के प्रधानाचार्य विनोद सिंह ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 75 दिन तक चलने वाले इस अभियान में भिन्न-भिन्न प्रकार के कार्यक्रम आजादी के 75 वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित किए जाएंगे। यह कार्यक्रम 15 अगस्त तक चलेगा। कार्यक्रम का संचालन अजीत प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर हंसराज सिंह ,शिरीन तबस्सुम, अनिल कुमार सिंह ,विनय सिंह, अनुपम तिवारी, रवि शंकर यादव, चित्रसेन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मुफ्तीगंज:में बीडीओ लालब्रत यादव की अध्यक्षता में रैली निकाली गई। गोवर्धन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य बीएल यादव ने गांधी चबूतरे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली वापस गोवर्धन इंटर कालेज में समाप्त हुई। इस मौके पर आशीष कुमार सिंह ,सौरभ अस्थाना, त्रिभुवन मौर्य, महेंद्र प्रसाद गुप्त ,प्रकाश सोनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौराबादशाहपुर: आजादी के 75 वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पहले दिन महात्मा गांधी के ऐतिहासिक दांडी यात्रा को लेकर धर्मापुर ब्लाक कार्यालय से साइकिल यात्रा निकाली गई। बीडीओ शकुंतला सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में मालती देवी शिक्षा संस्थान के छात्रों ने भाग लिया। रैली ब्लाक कार्यालय से निकल कर प्रसाद तिराहे पर पहुंच कर सम्पन्न हुई। इस अवसर प्रभारी बीईओ संजय यादव, सत्यप्रकाश पांडेय, चन्द्रशेखर गुप्त, एनके प्रजापति, राजीव यादव, उमेश यादव, सुभाष प्रजापति, ज्ञानेंद्र मौर्य, रामकेश प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed