फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Before the Mini Secretariat building Handovr shabby

हैंडओवर से पहले मिनी सचिवालय भवन जर्जर

Fri, 07 Aug 2015 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Fri, 07 Aug 2015 12:45 AM IST
विज्ञापन
Before the Mini Secretariat building Handovr shabby
ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय का भवन बनकर तैयार जरूर हो गए हैं पर ग्राम पंचायतों को हैंडओवर करने से पहले ही जर्जर हाल में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


बीआरजीएफ (पिछड़ा क्षेत्र अनुदान निधि) से मुफ्तीगंज ब्लाक के आठ ग्राम पंचायतों में मिनी सचिवालय की बुनियाद वर्ष 2009 में रखी गई थी। तमाम जांच पड़ताल और शिकायतों के बीच भवन का ढांचा तो खड़ा हो गया लेकिन छह

 साल के भीतर ही ये भवन जर्जर हो गए। आठ मिनी सचिवालयों पर 1.32 करोड़ का बजट खर्च किया गया है। जो निरर्थक साबित हो रहा है।

मिनी सचिवालय बनाने के लिए बड़ी आबादी के गांवों का चयन किया गया था। मुफतीगंज ब्लाक के पसेवां, मटियारी, सूरतपुर,मेहवड़ा, उमरी, पित्तुपुर, भुरली, जमुवारी ग्राम पंचायत में मिनी सचिवालय का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन


प्रत्येक मिनी सचिवालय के भवन निर्माण की लागत 16.50 लाख तय की गई थी। योजना थी कि जिन गांवों में मिनी सचिवालय बनाया जाएगा वहां सचिव, लेखपाल, ग्राम रोजगार सेवक से लेकर ग्राम पंचायत स्तर के सभी अधिकारियों
विज्ञापन
विज्ञापन


की स्थायी तैनाती की जाएगी। गांव  के विकास का खाका इसी मिनी सचिवालय में ग्राम पंचायत सदस्यों और जनता के साथ बैठक में तैयार करने की योजना थी। भवन का निर्माण शुरू हुआ तभी से इस पर ग्रहण लग गया। गुणवत्ता


की जांच के लिए तीन बार कमेटी बनाई गई। जांच होती रही और ठेकेदार भवन का ढांचा खड़ाकर भुगतान लेने की जुगत में लगे रहे। निर्माण के छह साल बात किसी भीव मिनी सचिवालय को ग्राम पंचायतों को हस्तांतरित नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed