{"_id":"61993d49296103053c67d521","slug":"been-pleading-for-fixed-measurement-for-10-years-this-time-also-got-assurance-jaunpur-news-vns6236800175","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब पक्की पैमाइश के लिए 10 साल से लगा रही हूं चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब पक्की पैमाइश के लिए 10 साल से लगा रही हूं चक्कर
विज्ञापन
जौनपुर। साहब दस साल से अपनी एक जमीन की पत्थर गड्डी (पक्की पैमाइश) कराने के लिए आ रही हूं। लेकिन, साहब लोगन एक न एक अड़ंगा लगा दें हउवन। केहू सुनत नाही बाय। अब हम कहां जाई। कुछ इसी तरह की फरियाद चंदवक थाना क्षेत्र के बीरीबारी गांव निवासी लालमनी देवी ने केराकत तहसील में आयोजित डीएम मनीष कुमार वर्मा और एसपी अजय साहनी के समक्ष की। हालांकि डीएम ने आश्वासन दिया कि नियमानुसार जल्द ही कार्यवाही की जाएगी। वह भरोसा रखे।
इसी तरह अकबरपुर गांव निवासी मनरेगा मजदूर राजनारायन राम भी फरियाद करने पहुंचे थे। जिन्होंने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि बाबू हम मनरेगा मजदूर हई। हमार एक महीना क मजदूरी नहीं मिली बा। जबकि मजदूरी के लिए डेढ़ साल से प्रधान, सचिव व बीडीओ और तहसील दिवस में प्रार्थनापत्र देकर गुहार लगा चुकल हई, लेकिन कौनो सुनवाई ना भईल। जलालपुर थाना क्षेत्र के रामपुर सोईरी निवासी बंश लोचन ने भी डीएम से गुहार लगाई। वह बोले कि पिछले तीन वर्षो से जमीनी विवाद को लेकर प्रार्थना पत्र दिया हूं। किन्तु अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई । चंदवक थाना क्षेत्र के हरादासी गांव निवासी राम समुझ सिंह ने बताया कि पुस्तैनी रास्ते को एक दबंग ब्यक्ति ने कब्जा कर लिया है। वर्ष 2014 से समाधान और संपूर्ण समाधान दिवस पर प्रार्थना पत्र दे रहा हूं, लेकिन आज तक निस्तारण नहीं हुआ है। वहीं, नगर के शेखजादा निवासी बुद्धू सोनकर ने पिछले कई वर्षो से एसीओ चकबंदी की ओर से सिहौली स्थित उसके भूमि का वरासत नहीं करने का आरोप लगाया। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने संबंधित एसीओ चकबंदी के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया। इस दौरान इसी तरह के कुल 177 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र सौंपा, जिसमें से मौके पर 9 का ही निस्तारण हो पाया।
सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 50 में मात्र एक प्रार्थना पत्र का मौके पर हल हो सका। बदलापुर: एसडीएम लालबहादुर की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल आए 54 प्रार्थना पत्रों में से आठ का मौके पर निस्तारण किया। शाहगंज: एसडीएम नितीश कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां कुल आए 70 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर 10 का निस्तारण हो पाया, शेष प्रार्थना पत्र निस्तारित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को दे दिया गया। मड़ियाहूं:स्थानीय तहसील सभागार में एसडीएम अर्चना ओझा ने लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान आए 86 प्रार्थना पत्रों में से मौके पर पांच का निस्तारण हो पाया। मछलीशहर: एसडीएम ज्योती सिंह ने तहसील सभागार में लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान आए कुल 112 प्रार्थना पत्रों मे से 4 का निस्तारण मौके पर किया गया।