फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Became one of the 13 pairs of each other

एक-दूजे के हो गए 13 जोड़े

Mon, 19 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 19 Jan 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
Became one of the 13 pairs of each other
शहनाई की धुन पर एक ही मंडप में 13 जोड़ों ने एक साथ जब एक-दूसरे के गले में वरमाला डाली तो पूरा पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। खुटहन के ग्राम विकास इंटर कालेज परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग साक्षी बने।
विज्ञापन


कड़ाके की ठंड के बाद भी इसमें लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
समाज सेवी  सवधूराम और पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक कुमार यादव की स्मृति में आयोजित सामूहिक विवाह के लिए पहले से ही लोगों ने पंजीकरण करा रखा था। विवाह के लिए सज धज कर पहुंचे दूल्हों को पहले तिलक लगाया गया फिर सभी एक साथ रथ पर सवार हुए। खुटहन बाजार से बैंड बाजे के साथ निकली बारात में सबसे आगे हाथी चल रहा था। उसके पीछे एक के बाद एक सभी दूल्हे रथ पर सवार थे।
विज्ञापन


बारात मंडप स्थल पर पहुंची जहां सभी जोड़े बारी बारी से मंच पहुंचे। मंच पर मौजूद वर-वधू ने एक-दूसरे के गले में जयमाल डाली। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पं. रामप्यारे दुबे और पं. अमरनाथ मिश्रा ने विवाह की रस्म अदा कराई। मंत्रोच्चार के बीच ही वर ने वधू की मांग में सिंदूर डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपहार के साथ सभी दूल्हनों को  विदा किया गया । पूर्व राज्य मंत्री जय किशन साहू, एडीएम गंगाराम गुप्ता, विवाह समिति के अध्यक्ष प्रदीप यादव, इंद्रमणि दुबे, संदीप कुमार, अरविंद बैंकर, सुभाष दुबे, नरेंद्र उपाध्या, ज्ञानचंद्र अग्रहरि, हीरालाल यादव, अमृतलाल, जगदीश अग्रहरि समेत तमाम सम्भ्रांत लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। आयोजक महेंद्र साहू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।


सामूहिक विवाह समारोह में आल्हासम्राट फौजदार सिंह ने आल्हा गाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके आल्हें की बोल ने तेज ठंड में भी जोश भर दिया। इस दौरान भोजन की भी व्यवस्था रही। वर और वधू पक्ष से आए लोगों ने समारोह में बने विविध व्यंजनों का स्वाद लिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed