फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Barat did not get out to break Corona's chain, got married in court

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नहीं निकाली बरात, कोर्ट में रचाई शादी

Sat, 22 May 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Barat did not get out to break Corona's chain, got married in court
जिले के बदलापुर क्षेत्र के तियरा गांव निवासी इंजीनियर अभिजीत सिंह ने कोरोना की चेन तोड़ने के लिए शादी के लिए बरात नहीं निकाली। अभिजीत और वेदिता ने बेहद सादगी से कोर्ट में शादी की। अमेरिका की कंपनी में साफ्टवेयर डेवलपर अभिजीत और आईआईटी रुड़की में वायरोलॉजी रिसर्चर वेदिता की इस अनूठी शादी की सराहना हो रही है।
विज्ञापन

वेदिता सिंह शहर के बीपी टीचर्स कालोनी की निवासी हैं। वह आईआईटी रुड़की में वायरोलॉजी रिसर्चर है जबकि अभिजीत सिंह तियरा बदलापुर के रहने वाले हैं। बीच में जब कोरोना का संक्रमण कम हो गया था तभी दनों की शादी की डेट पक्की कर दी गई थी। शादी के लिए वाराणसी एक पांच सितारा होटल बुक कराया गया था। धूमधाम से शादी करने की तैयारी की गई थी लेकिन इधर कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच जब हालात बदल गए तो अभिजीत और वेदिता ने तय किया कि अब शादी में न तो बैंडबाजा होगा और न ही बराती। वे बेहद शादगी से कोर्ट में शादी करेंगे। अप्रैल के आखिरी सप्ताह में दोनों ने कोर्ट में शादी कर ली। वेदिता का कहना है कि जब देश मे इतने सारे लोगों की करोना से मौत हो रही है। तो शिक्षित और जिम्मेदार नागरिक होने के चलते हम किसी को जोखिम में नहीं डाल सकते। वह कहती हैं कि मैं खुद एक वायरोलॉजी फील्ड से हूं और मैं इसकी इस महामारी की गंभीरता को जानती हूं। इसलिए हम लोगों ने तय किया कि हम कोर्ट मैरिज करेंगे । वही अभिजीत का कहना है कि इस महामारी में सभी की सेहत का ध्यान रखते हुए यह फैसला लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed