{"_id":"62b2023805d4582e9f267f38","slug":"ballast-loaded-truck-tramples-old-man-dies-jaunpur-news-vns660067851","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिट्टी लदे ट्रक ने वृद्ध को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गिट्टी लदे ट्रक ने वृद्ध को रौंदा, मौत
विज्ञापन
क्षेत्र के बखोपुर गांव के पास स्थित धीरदास पुल के समीप मंगलवार को सुबह एक ट्रक ने वृद्ध को रौंद दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
बखोपुर गांव निवासी जमुना प्रसाद मिश्र (62) मंगलवार की सुबह घर से शौच के लिए धीरदास पुल की तरफ जा रहे थे। इस दौरान बदलापुर की तरफ जा रहे अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से उसके ऊपर चढ़ा दिया जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। लोगों की मानें तो ट्रक चालक को नींद आ गई जिससे ट्रक पेड़ से टकराकर अनियंत्रित हो गया। ट्रक पलटने के बाद चालक फरार हो गया। ट्रक पर गिट्टी लदे होने के कारण पूरा मार्ग पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बुलडोजर से गिट्टी को हटवाकर रास्ता चालू कराया। मृतक जमुना प्रसाद धीरदास बाबा मंदिर पर फूल माला बेचते थे। उनका एक पुत्र और एक पुत्री है। मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मच गया।
थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रक चालक फरार है जिसकी खोजबीन की जा रही है।