फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Avoid corona yourself and make others aware

कोरोना से खुद बचें और दूसरों को करें सजग

Wed, 01 Jul 2020 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Avoid corona yourself and make others aware
33- डाक्टर्स डे के अवसर पर लाईन बाजार स्थित आईएमए भवन में अमर उजाला एंवआईएमए द्वारा आयोजित एक दिवसी - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। कोरोना संकट काल में मरीजों के उपचार में आ रही चुनौतियों और उसका समाधान ढूंढने के लिए बुधवार को नेशनल डॉक्टर्स-डे पर शहर के चिकित्सकों ने विमर्श किया। आईएमए भवन में आयोजित संगोष्ठी में कोरोना के बाद बदले परिदृश्य का जिक्र करते हुए भविष्य की आशंकाओं को भी रेखांकित किया। इस संकट काल में खुद को सुरक्षित रखते हुए मरीजों को बेहतर चिकित्सा सेवा देने के लिए सावधानी ही बचाव को ही मूलमंत्र मानते हुए काम करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

अमर उजाला और इंडियन मेडिकल एसोसिशन के संयुक्त बैनर तले आयोजित संगोष्ठी में सीएमओ डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि कोरोना संकट ने पूरे विश्व के लिए चुनौती बढ़ाई है, मगर फ्रंटलाइन वारियर्स होने के कारण डॉक्टरों के सामने मुश्किल ज्यादा है। इससे निपटने के लिए हमें अपने कौशल और सावधानी का इस्तेमाल करना होगा। उन्होंने चिकित्सकों को इस कार्य में पूरा सहयोग का भरोसा दिया। आह्वान किया कि अपने अस्पताल के चिकित्सकीय स्टाफ को भी कोरोना के उपचार के लिए प्रशिक्षित करा दें। सेवानिवृत्त सीएमओ डॉ. रामजी पांडेय ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान काम करते समय कई मुश्किलें आई, लेकिन सबके भरपूर सहयोग से सब आसान रहा। जिले के निजी चिकित्सकों ने कोरोना के नियंत्रण में स्वास्थ्य विभाग का काफी सहयोग किया है। हर जरूरत के वक्त वह सुलभ रहे। उनकी मदद से कोरोना का उपचार कर रहे डॉक्टर्स व कर्मचारियों को पीपीई किट सहित जरुरी उपकरण भी मुहैया हुए, जिससे लड़ाई आसान हो सकी। जफराबाद विधायक डॉ. हरेंद्र प्रताप सिंह ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि जिस संकट से चिकित्सक रोज जूझ रहे हैं, उसका समाधान ढूंढने के लिए इस गोष्ठी का आयोजन प्रशंसनीय है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग, आईएमए के सामंजस्य से कोरोना की लड़ाई को जीतने के लिए प्रेरित किया। इसके पूर्व अध्यक्षीय संबोधन में आईएमए के अध्यक्ष डॉ. एनके सिंह ने डॉक्टर्स-डे की महत्ता बताई। भारत रत्न डॉ. विधानचंद राय को श्रद्धासुमन अर्पित किया। कहा कि इस वर्ष आईएमए की थीम लेसन द मार्टिलिटी ऑफ कोविड-19 है। इसमें सभी चिकित्सकों का सहयोग जरुरी है। कार्यक्रम में वाराणसी मंडल के संयुक्त निदेशक डॉ. गिरीश चंद्र द्विवेदी, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अरुण कुमार मिश्र, डॉ. वीएस उपाध्याय, डॉ. मनमोहन श्रीवास्तव, डॉ. अजीत कपूर, डॉ. लालबहादुर सिद्धार्थ, डॉ. विनोद सिंह, डॉ. मनमोहन सिंह, डॉ. सुभाष सिंह, डॉ. एसएन वर्मा, डॉ. आरपी यादव, डॉ. एनके सिन्हा, डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, डॉ. अरविंद सिंह, डॉ. क्षितिज पाठक, डॉ. राजीव यादव, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. राजेंद्र बिंद आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. एए जाफरी ने किया। इस मौके पर कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, मां दुर्गापूजा महासमिति के अध्यक्ष विजय सिंह बागी, शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद शुक्ल, अमित पांडेय, निखिलेश सिंह, रीशु श्रीवास्तव आदि को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed