फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Auto driver murdered by stabbing in broad daylight in Salarpur

Jaunpur News: सलारपुर में दिनदहाड़े चाकू घोंपकर ऑटो चालक की हत्या

Sun, 09 Jun 2024 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
Auto driver murdered by stabbing in broad daylight in Salarpur
रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीपुर-रामनगर मार्ग के सलारपुर घमहापुर गांव के पास दोपहर में करीब दो बजे बदमाशों ने ऑटो रिक्शा चालक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। बदमाश शव को ऑटो रिक्शा से करीब 10 मीटर दूर फेंककर फरार हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष नेवढ़िया प्रशांत पांडेय ने बताया कि ऑटो चालक की जेब से मिले मोबाइल फोन से उसकी पहचान मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के बारीगांव नेवादा वर्मा नंद गौड़ (64) पुत्र कनही गौड़ के रूप में हुई है। सीओ मड़ियाहूं उमाशंकर सिंह और कोतवाल मड़ियाहूं ने मौके पर जाकर जायजा लिया है। बेटे संजय गौड़ की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्जकर मामले की कार्रवाई की जा रही है। बदमाशों की तलाश की जा रही है। वर्मा नंद गौड़ के हत्या की सूचना मिलने पर मौके पर आए ऑटो चालक आशिक अली ने बताया कि वर्मा नंद ने एक व्यक्ति को भवानीपुर ले जाने के लिए ऑटो में बैठाया था। 300 रुपये भाड़ा तय किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed