फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Authorities did homework

प्रशासन ने किया होमवर्क

Sun, 15 Nov 2015 12:20 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Sun, 15 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
Authorities did homework
तरहटी गांव में रविवार को मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर जिला प्रशासन शनिवार को पूरे दिन हलाकान रहा। डीआईजी एसके भगत, डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसपी राजू बाबू सिंह ने डीजीपी जगमोहन यादव के गांव तरहटी में
विज्ञापन


बनाए जा रहे हेलीपैड का निरीक्षण कर मातहतों को जरूरी निर्देश भी दिए। हालांकि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आने का कोई प्रोटोकाल देर रात तक जिला मुख्यालय पर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन


फिर भी प्रशासन अपनी तैयारी में कोई भी चूक करना नहीं चाहता। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार को दिन में 2 बजे तरहठी गांव में डीजीपी जगमोहन यादव के पैतृक आवास पर आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। गांव में इसके
विज्ञापन
विज्ञापन


लिए तैयारियां तेजी से चल रही थीं। सार्वजनिक पीजी कालेज में एक दिन पहले बने हेलीपैड को उखाड़ कर प्रशासन ने इसे अब डीजीपी के घर के निकट बनवा दिया है।

देर शाम तक हेलीपैड से उनके आवास तक लगभग 300 मीटर पक्की सड़क भी बना दी गई थी। पहले चर्चा थी कि मुख्यमंत्री यहां मुंगराबादशाहपुर थाने की नई बिल्डिंग का लोकार्पण और कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास भी करेंगे।


 इसी के मद्देनजर सार्वजनिक पीजी कालेज में हेलीपैड बनाया गया था। बाद में पता चला कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के नाते सीएम किसी भी परियोजना का लोकार्पण या शिलान्यास नहीं कर सकेंगे। इससे हेलीपैड का स्थान बदल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed