फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   aunpur-Sultanpur route to be completed by October: Anil

अक्तूबर तक पूरा होगा जौनपुर-सुल्तानपुर मार्ग: अनिल

Mon, 08 Feb 2021 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
aunpur-Sultanpur route to be completed by October: Anil
जौनपुर। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने वाराणसी-जौनपुर-सुल्तानपुर मार्ग का निर्माण अक्तूबर तक पूरा होने का दावा किया है। जिले की अन्य अधूरी परियोजनाओं को भी समय से पूरा कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी कार्यदाई संस्थाओं को कड़े पत्र जारी किए गए हैं। अगर तय समय तक काम पूरा नहीं हुआ तो संबंधित संस्थाओं पर कार्रवाई भी होगा।
विज्ञापन

पीडब्लूडी डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता में पिछड़ा वर्ग कल्याण व दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के कैबिनेट मंत्री ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाई। कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों, शोषितों, दिव्यांगों के लिए फिक्रमंद हैं। कोरोना काल में भी इस विभाग के बजट में कटौती नहीं हुई। सबको योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से मिला है। उन्होंने कहा कि महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर उनकी जन्मस्थली बहराइच में उनकी प्रतिमा और संग्रहालय की स्थापना 16 फरवरी से शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल रुप से इसकी शुरुआत करेंगे। राजभर समाज को भाजपा ने ही सर्वाधिक सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजनों की राहत राशि को बढ़ा दिया है। 80 प्रतिशत विकलांगता वालों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल देने की तैयारी है। इसके लिए पंजीकरण कराया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। कार्यकर्ता बूथ स्तर तक पहुंच कर लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताएं। आत्मनिर्भर भारत के तहत जिलेवार रोजगार मेले का आयोजन कर युवाओं को रोजगार देने की पहल की जा रही है। मल्हनी चुनाव में मिली हार पर उन्होंने कहा कि पार्टी हार के कारणों की समीक्षा कर रही है। केंद्र सरकार ने जो बजट जारी किया है उसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। प्रदेश सरकार का बजट उससे भी बेहतर आएगा। इससे पहले पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इम मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, मीडिया प्रभारी आमोद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed