फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attacking liquor store salesmen

शराब की दुकान के सेल्समैन पर हमला कर 15 हजार लूटे

Sun, 08 Dec 2019 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Attacking liquor store salesmen
सुजानगंज/बरईपार। सुजानगंज थाना क्षेत्र के शांतिनगर बाजार में शुक्रवार की रात शराब की दुकान के सेल्समैन पर धारदार हथियार से हमला कर बदमाशों ने 15 हजार रुपये लूट लिए। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

टिकरा गांव निवासी नागेंद्र सिंह (52) शांतिनगर में देशी शराब की दुकान में सेल्समैन का काम करते हैं। शुक्रवार की रात 10 बजे दुकान बंद कर वह घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते मे तीन लोगों ने उन्हें पकड़ लिया और पिटाई करने लगे। धारदार हथियार से हमला कर दुकान की बिक्री के 15 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। उनके शोर मचाने पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायल नागेंद्र सिंह को अस्पताल पहुंचाया। एसओ उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। केस दर्ज कर लिया है। छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed