फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attack on District General Secretary of Bhim Army in jaunpur

जौनपुर: भीम आर्मी के जिला महासचिव पर हमला, फायरिंग का लगाया आरोप

Thu, 07 Oct 2021 09:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 07 Oct 2021 09:20 PM IST
सार

जौनपुर में प्रयागराज निवासी भीम आर्मी के जिला महासचिव पर हमला कर दिया। उन्होंने फायरिंग का आरोप लगाया है। साथ ही साथ में जा रहे लेखपाल की बाइक क्षतिग्रस्त की गई।

विज्ञापन
Attack on District General Secretary of Bhim Army in jaunpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के बाजार में लेखपाल की गाड़ी पर बैठकर जा रहे भीम आर्मी के जिला महासचिव चंदन कुमार पर बाइक सवार तीन लोगों ने हमला कर दिया। चंदन कुमार ने भाग कर जान बचाई। इस दौरान फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया। हमलावरों ने लेखपाल की बाइक क्षतिग्रस्त कर दी।

विज्ञापन


करियांव गांव के लेखपाल राहुल सोनी गुरुवार को कुछ लोगों के साथ पानी की टंकी का सर्वे करने करियांव गांव गए थे। उसी समय करियांव गांव के भीम आर्मी के जिला महासचिव राहुल कुमार भी लेखपाल से मिलने गए थे। वह लेखपाल के साथ अपने घर की तरफ जा रहे थे। तभी मीरगंज बाजार में दोपहर डेढ़ बजे के करीब एक बाइक से पहुंचे तीन युवकों ने रोक लिया।
विज्ञापन


दो बार किया फायर
यह देख चंदन कुमार भागने लगे। चंदन को भागते देखकर लेखपाल भी भागने लगे। चंदन का आरोप है कि तमंचे से उन पर दो फायर किए गए, जो चूक गए। हमलावरों ने लेखपाल की बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर

करियांव निवासी चंदन कुमार व प्रयागराज के निवासी लेखपाल राहुल सोनी ने थाने में पहुंच कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। चंदन कुमार ने तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जबकि लेखपाल राहुल सोनी ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मुकदमा दर्ज करने के लिए जुटी हुई है। क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह ने कहा कि बाइक क्षतिग्रस्त की गई है। फायरिंग की बात झूठी है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed