फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Attack on a youth, case filed against four named and three unknown persons

Jaunpur News: युवक पर हमला, चार नामजद व तीन अज्ञात पर केस

Mon, 28 Apr 2025 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Apr 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Attack on a youth, case filed against four named and three unknown persons
थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में एक व्यक्ति के खेत में गांव के ही एक व्यक्ति के जानवर द्वारा हरा चारा चरने पर युवक को मारपीट कर घायल करने वाले चार नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन


गांव निवासी त्रिलोकी नाथ सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने खेत में जानवरों के लिए हरा चारा उगाया था। उसी दिन गांव के ही राजन अपने जानवर को खेत में चरा रहे थे। बेटे चंद्रशेखर ने मना किया तो गाली- गलौज देने लगे। किसी तरह मामला शांत कराया गया। शनिवार को योजनाबद्ध तरीके से उसी विवाद को लेकर राजन, राजेश, अर्जुन, ब्रह्मजीत व तीन अज्ञात मेरे बेटे को लाठी-डंडे व सरिया से मारने लगे जिससे उसका सिर फट गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि चार नामजद व तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed