फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Arrived by paying 3500 rupees by truck

ट्रक से 3500 रुपये किराया देकर पहुंचे मुंबई से जौनपुर

Sun, 17 May 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Arrived by paying 3500 rupees by truck
जौनपुर। लॉक डाउन की इस घड़ी में घर पहुंचने के लिए प्रवासी मजदूर हरसंभव जतन कर रहे हैं। कोई साइकिल, ऑटा और पैदल सफर कर रहा है तो कई लोग कई गुना किराया देकर ट्रकों या अन्य साधनों से घर पहुंच रहे हैं। मुंबई से ट्रक में आए 35 लोगों ने सवा लाख रुपये किराया चुका है। इसके बाद भी ट्रक चालक उन्हें जौनपुर में ही उतार चला गया। रविवार को पहुंचे शैलेश यदुवंशी, असलम, अमित गुप्ता, मो.असगर, अंकुर आदि ने बताया कि उन्होंने गोरखपुर तक के लिए ट्रक तय किया था। प्रत्येक व्यक्ति से 3500 रुपये किराया लेने के बाद ट्रक चालक उन्हें यहां सिपाह में उतारकर चला गया। गाजीपुर के हरिनारायण यादव ने बताया कि मुंबई में रोजगार छिन गया था। महामारी तेजी से फैल रही थी। वहां रुककर मरने की अपेक्षा अपनों के बीच पहुंचना ही अच्छा लगा। हरिश्चंद्र और शोभनाथ ने बताया कि मजदूरी कर उनका जीविकोपार्जन होता है। कितने दिनों तक दूसरे के भरोसे पेट भरते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed