फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Argupur-Katar road will be built seven meters wide, Rs 16.34 crore approved

Jaunpur News: सात मीटर चौड़ा बनेगा अरगूपुर-कटार मार्ग, 16.34 करोड़ स्वीकृत

Thu, 02 Nov 2023 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Argupur-Katar road will be built seven meters wide, Rs 16.34 crore approved
शाहगंज। बहुप्रतिक्षित अरगूपुर-कटार मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो गई है। सात किमी लंबे इस मार्ग के निर्माण के लिए 16 करोड़ 34 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं। सबकुछ ठीक रहा तो जल्दी ही निर्माण भी शुरू हो जाएगा। इसका लाभ सुल्तानपुर, जौनपुर और आजमगढ़ के लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

क्षेत्र के बड़ौना गांव के पास सुल्तानपुर मार्ग से चिरैयामोड़ होते हुए आजमगढ़ मार्ग स्थित कटार को जोड़ता है। मार्ग पर शाहगंज की सभी महत्वपूर्ण औद्योगिक इकाइयों की स्थापना हुई है। यह मार्ग सुल्तानपुर की तरफ आजमगढ़ जाने वालों के लिए बाईपास का भी काम करता है। जिससे कम से कम पांच किमी दूरी घट जाती है। बीते करीब पांच साल से इस मार्ग के चौड़ीकरण और निर्माण की मांग हो रही थी। क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह ने इसके लिए शासन में गंभीरता पूर्वक प्रयास किया और इसके निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत कराई। सड़क के नवनिर्माण से सुल्तानपुर, आजमगढ़ के यात्रियों सहित क्षेत्रीयजनों को आवागमन में सहूलियत मिलने के साथ ही उद्योगों को फलने-फूलने में भी मदद मिलेगी। करीब 50 हजार से अधिक की आबादी को यातायात व्यवस्था में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed