फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Applicant did not get corona vaccine but got Vaccination certificate

कोरोना का टीका लगा नहीं और मिल गया सर्टिफिकेट, मोबाइल पर मैसेज देख आवेदक हैरान

Thu, 11 Mar 2021 12:13 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 11 Mar 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Applicant did not get corona vaccine but got Vaccination certificate
कोविड-19 टीकाकरण - फोटो : ANI

इसे स्वास्थ्य महकमे की घोर लापरवाही कहें या मनमानी। कोविड-19 का टीका लगा नहीं और मोबाइल फोन पर कोविड-19 के टीके की पहली डोज लेने का मैसेज आ गया। यही नहीं टीका लगाने का बाकायदा सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया। संबंधित व्यक्ति ने जब इसकी शिकायत की तो स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया। विभागीय अधिकारी इसे पोर्टल की गड़बड़ी मान रहे हैं।

विज्ञापन


जौनपुर जिले के केराकत कस्बे के मोहल्ला नालापार निवासी कन्हैया लाल निषाद (62) के मोबाइल फोन पर मंगलवार को कोरोना टीका की पहली डोज लगने का मैसेज आया तो वह  हैरान हो गए। वे इस बात से हैरान हैं कि आखिर अभी तक टीका लगाने के लिए न तो उन्हें कहीं बुलाया गया और न हीं वह घर से कहीं बाहर निकले तो मोबाइल पर टीका लगने का मैसेज कैसे आ गया।
विज्ञापन


कन्हैयालाल का कहना है कि उन्होंने पांच मार्च को कोविड वैक्सीन लगाने के लिए सिर्फ ऑनलाइन आवेदन कराया था।  वह टीका लगने का इंतजार ही कर रहे थे तभी 9 मार्च को दोपहर 2:31 बजे उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि आप को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक सफलता पूर्वक लग चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसका ऑनलाइन  सर्टिफिकेट जारी होने का लिंक भी भेज दिया गया। उस लिंक से जब उन्होंने सर्टिफिकेट डाउनलोड किया तो उसे देखकर उनकी हैरानी और भी बढ़ गई। सर्टिफिकेट पर बाकायदा उनका नाम, मोबाइल नंबर पैनकार्ड नंबर भी दर्ज है। सर्टिफिकेट के मुताबिक कन्हैयालाल को सीएचसी केराकत पर टीका लगाया गया और उन्हें चांदनी मौर्या ने टीका लगाया है। उस पर 28 दिन बाद अगला डोज लेने की जानकारी भी दर्ज की गई है। उन्हें कोविशील्ड नामक वैक्सीन दिए जाने की जानकारी सर्टिफिकेट में दर्ज है।

 

पोर्टल की गड़बड़ी से ऐसा हुआ है। वैक्सीन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय ही टीकाकरण की डेट मिल जाती है। पोर्टल में गड़बड़ी के चलते निर्धारित समय पर टीका के लिए उपस्थित न होने पर भी टीका लगने का मैसेज मोबाइल पर चला जा रहा है। ऐसी और भी शिकायतें मिली हैं। इसे उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। स्थानीय स्तर पर कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। 
डॉ. राकेश कुमार, सीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed