{"_id":"616d9a088de22334491cdfa7","slug":"apna-dal-president-krishna-patel-hints-alliance-with-samajwadi-party-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: राजनीति में चल रहा गठबंधन का दौर, अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने सपा से हाथ मिलाने के दिए संकेत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: राजनीति में चल रहा गठबंधन का दौर, अपना दल की अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने सपा से हाथ मिलाने के दिए संकेत
Mon, 18 Oct 2021 09:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 18 Oct 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
रामनगर में जनहित संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल।
- फोटो : अमर उजाला
अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने समाजवादी पार्टी से गठबंधन करने का संकेत दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में गठबंधन का दौर चल रहा है। इसलिए गठबंधन तो होना ही है। समय आने दीजिए, सब स्पष्ट कर दूंगी।
विज्ञापन
वे सोमवार को सुबह 11 बजे जौनपुर जिले के मड़ियाहूं के सिहोरीबीर से जनहित संकल्प यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद पत्रकारों से बात कर रही थीं। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना कराना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने पुरानी पेंशन नीति लागू करने तथा एक समान शिक्षा नीति बनाने की मांग की। ताकि अगड़ों व पिछड़ों का भेद मिटाकर समता मूलक समाज की स्थापना हो सके।
विज्ञापन