{"_id":"6764f2a1706c9daad3081d3a","slug":"animal-smuggler-arrested-in-police-encounter-in-jaunpur-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा पशु तस्कर, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ साथी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: पुलिस मुठभेड़ में हत्थे चढ़ा पशु तस्कर, अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हुआ साथी
Fri, 20 Dec 2024 09:59 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 20 Dec 2024 09:59 AM IST
सार
जौनपुर जिले की पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जौनपुर जिले के सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर बाजार के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस मुठभेड़ में कई मुकदमे का वांछित व पशु तस्कर घायल हो गया। वहीं उसका साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
यह है मामला
क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि जनपद के दरबसपुर, जलालपुर थाना क्षेत्र निवासी शुभम सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के साथी के साथ किसी बड़े अपराध की घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र के रामनगर कटघर से सुइथाकलां की तरफ जाने की सूचना प्राप्त हुई।
विज्ञापन
पुलिस अपराधी को पकड़ने के लिए उक्त मोड़ पर पहुंचे ही थे तभी सामने से बाइक से आते हुए दो लोग दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देख बदमाश भागने का प्रयास करने लगे। इसके बाद खुद को पुलिस से घिरता देख फायरिंग करने लगे। बचाव में थानाध्यक्ष सरपतहां के जवाबी फायरिंग में बदमाश शुभम के पैर में गोली लगी, जिससे घायल हो गया। वहीं मौके का फायदा उठाकर दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन
घटनास्थल से पुलिस ने एक तमंचा कारतूस व बाइक को कब्जे में लेकर घायल को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के उपरांत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।
इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया है और एक फरार हो गया। उक्त बदमाश पर पशुतस्करी समेत चोरी हत्या के तकरीबन छह मुकदमे दर्ज हैं।