फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry people put the jam , stones

नाराज लोगों ने लगाया जाम, पथराव

Wed, 02 Sep 2015 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Wed, 02 Sep 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
Angry people put the jam , stones
नगर के मड़ियाहूं तिराहे के पास मंगलवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार महिला समेत तीन लोगों के घायल होने के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने पथराव कर रोडवेज की एक बस को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझा बुझाकर लोगोें को शांत कराया।
विज्ञापन


मछलीशहर नगर के मडियाहूं तिराहे पर सड़क चौडीकरण के लिए जेसीबी मशीन से ध्वस्तीकरण का कार्य चल रहा है। मंगलवार को जेसीबी मशीन से काम चल रहा था तभी जेसीबी के धक्के से सड़क किनारे लगा भारीभरकम सांकेतिक बोर्ड गिर गया। उसी दौरान बाइक सवार बोर्ड की चपेट में आकर गिर पड़े और सिकरारा थाना क्षेत्र के मलसिल गांव निवासी ऊषा पत्नी राजेश यादव (26) को  सर्प काट लिया था।
विज्ञापन


उसे  इलाज के लिए परिवार के युवक बाइक से लेकर मछलीशहर सीएचसी जा रहा था। जैसे ही वे उक्त बोर्ड के समीप पहुंचे तब तक बोर्ड गिरने की वजह से उससे टकराकर गिर पड़े। जिससे बाइक चला रहा दिनेश यादव (24) तथा मोनू सरोज  (25) व  ऊषा देवी गिरकर घायल हो गए। सभी को आस पास के लोगों ने सीएचसी पहुंचाया, जहां मोनू की हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर घटना   की जानकारी होने पर गुस्साए   लोगों ने जेसीबी चालक की पिटाई कर दी और जौनपुर इलाहाबाद  मार्ग को जाम कर दिया। जाम के दौरान जौनपुर से इलाहाबाद की ओर जा रही रोडवेज पर भीड़ ने पथराव कर दिया। बस की शीशा टूट गया। हालांकि बस में  सवार यात्रियों को चोट नहीं आई। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed