फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Angry people accused of stealing jam

चोरी से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Thu, 15 Jan 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 15 Jan 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
Angry people accused of stealing jam
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामदयालगंज बाजार में एक सप्ताह के अंदर दो बार चोरी होने पर गुरुवार को गुस्साए लोगों ने जौनपुर-मिर्जापुर मार्ग जाम कर दिया। जाम कर रहे लोगों का आरोप था कि एक ही सप्ताह के अंदर  एक ही दूकान में दो बार चोरी हुई लेकिन चोर पुलिस के हाथ नही आ रहे हैं।
विज्ञापन


खबर मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगाें को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई सड़क से हटने को तैयार नही हुआ। करीब दो घंटे बाद मय फोर्स के साथ पहुंचे सीओ सिटी अभिषेक सिंह ने किसी तरह लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन


जौनपुर-मिर्जापुर रोड पर स्थित रामदयालगंज बाजार में पचोखर निवासी अश्वनी निषाद की मोबाइल की दुकान है। पिछले आठ जनवरी को चोर दूकान के पीछे से सेंध लगाकर 80 पीस मोबाइल, करीब 25 हजार रुपये नकद, लैपटाप सहित अन्य सामान उठा ले गए थे। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। एक सप्ताह बाद 14 जनवरी की रात चोरों ने फिर उसी दूकान के पीछे से सेंध लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एक ही दूकान में दोबारा चोरी की घटना से बाजार के लोग नाराज हो उठे। सुबह करीब साढे़ सात बजे लोग सड़क पर उतर आए। बाजार के लोग पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। खबर मिलने पर पहुंची लाइन बाजार पुलिस ने लोगों को समझाने की कोशिश की लेकिन कोई हटने को तैयार नही था। 11 बजे सीओ सिटी मौके पर पहुंचकर लोगों को किसी तरह समझाया बुझाया उसके बाद लोग सड़क से हटने को तैयार हुए।


 जाम करने वालों में भाजपा नेता मनोज निषाद, रामजीत, विनोद यादव, राजाराम यादव, अमृत लाल निषाद प्रधान, जितेंद्र निषाद, आनंद, अजय, रामू, अनिल जायसवाल, धर्मेंद्र अग्रहरि, कमलेश शर्मा, चंद्रिका, दिनेश कुमार, बाबा हलवाई, मानिक चंद्र, गुड्डू, अच्छेलाल शर्मा, अजय कुमार हलवाई, मुख्तार अहमद आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed