फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anger among people due to change in AJ train timings

एजे ट्रेन के समय में बदलाव किए जाने से लोगों में आक्रोश

Fri, 01 Oct 2021 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Anger among people due to change in AJ train timings
प्रयागराज संगम से जौनपुर चलने वाली एजे पैसेंजर ट्रेन के समय में विभाग की ओर से परिवर्तन किए जाने के विरोध में ग्रामीणों ने शुक्रवार बारीगांव रेलवे स्टेशन पर प्रदर्शन किया। समाजसेवी जज सिंह अन्ना के नेतृत्व में आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन हुआ।
विज्ञापन

उनकी मांग है कि एजे ट्रेन के संचालन का समय पूर्ववत रखा जाए। सुबह 5 से 6 बजे के बीच प्रयागराज से चलकर 10 बजे जौनपुर मुख्यालय पहुंचने का निश्चित समय था। परंतु रेलवे विभाग ने शुक्रवार को एक अक्टूबर से एजे पैसेंजर का समय बदलकर प्रयागराज से 7:30 बजे सुबह चलकर 12:30 बजे दोपहर में जौनपुर पहुंचने का समय तय किया है। इस समय सारणी को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इस समय सारणी के चलते छात्र, कचहरी, न्यायालय जाने वाले वादकारियों को लाभ नहीं मिलेगा। नए समय के मुताबिक छात्र अपने विद्यालय सही समय पर नहीं पहुंचेंगे और वादकारी व अस्पताल जाने वाले सही समय पर नहीं पहुंच पाएंगे। ट्रेन के संचालन का कोई लाभ जनता को नहीं मिलेगा। लेागों ने रेलवे विभाग से मांग की कि समय सारिणी को तत्काल परिवर्तित कर पूर्व की समय सारणी सुबह 5 से 6 के बीच प्रयागराज से चलाकर 10 बजे तक जौनपुर पहुंचने का समय घोषित किया जाए। जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके। ऐसा न होने पे समस्त ग्रामवासी धरना प्रदर्शन के लिये बाध्य होंगे। इस आशय का एक ज्ञापन मड़ियाहूं रेलवे स्टेशन मास्टर को भी दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed