फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anger against Cabinet Minister Parasnath Yadav

कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के विरुद्ध गुस्सा

Sat, 05 Sep 2015 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर Updated Sat, 05 Sep 2015 01:05 AM IST
विज्ञापन
Anger against Cabinet Minister Parasnath Yadav
जमीन कब्जा करने के आरोपों से घिरे कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव का  शुक्रवार को कांग्रेसियों ने सद्भावना पुल तिराहे पर पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से धक्कामुक्की भी हुई।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित सभा में सदर विधायक नदीम जावेद के प्रतिनिधि खुर्शीद अनवर खान ने कहा कि कैबिनेट मंत्री को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। कहा कि उनके इस्तीफा देने तक कांग्रेस आंदोलन करती रहेगी।
विज्ञापन


युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष  सत्यवीर सिंह ने कहा कि कैबिनेट मंत्री पिछले कई महीनों से गरीबों की जमीन पर कब्जा करने को लेकर सुर्खियों में रहे । एक चैनल द्वारा उनके पंचायत का स्टिंग आपरेशन करने का मामला सामने आने के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। कांग्रेसी पुतला न जला सके इसके लिए पुलिस ने चहारसू चौराहे पर उनकी घेराबंदी कर दी थी। बावजूद कांग्रेसियों ने कचहरी रोड सद्भावना पुल  तिराहे पर पुतला दहन कर दिया। इस मौके पर जयमंगल यादव,

अविनाश विश्वकर्मा,  जनमेजय सिंह, असीम अहमद, सिकंदर यादव, सुधीर सिंह, अनीस अहमद, दीपक मौर्य,  लल्लू सलमानी, कमलेश बिंद, सब्बल अंसारी, अमीश श्रीवास्तव, अवनीश यादव,  जितेंद्र लाला, मोहम्मद अफजल, बांके लाल

 शुक्ला, पुष्पेंद्र निषाद, धनई राम  मौर्य, संदीप यादव, दिलीप यादव, विपिन उपाध्याय, विवेक यादव, महेंद्र  यादव, मोनू मौर्य मौजूद थे।

उधर, भाजपा नेताओं ने भी पारस नाथ यादव से इस्तीफे  की मांग की है।  पूर्व केंद्रीय  गृहराज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने कहा कि सरकार के मंत्रियों को कानून और संविधान हाथ में लेने का हक नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से 

कैबिनेट मंत्री समझौते के दौरान चुनौती दे रहे हैं उससे न्यायालय के आदेशों  का भी लगता है उन्हें भय नहीं है। सपा मुखिया को ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त करा देना चाहिए। भाजपा अधिवक्ता प्रकोष्ठ की  बैठक जिला सदस्यता  प्रमुख

सुशील उपाध्याय  की अध्यक्षता में हुई। बैठक में उन्होंने कहा कि सपा का व्यवस्था पर कोई भरोसा नहीं है। वर्ना सरकार के एक कैबिनेट मंत्री प्रशासन की ऐसी धज्जी  नहीं उड़ाते।


 इस मौके पर अधिवक्ता प्रकोष्ठ के संयोजक रवींद्र नारायण सिंह,  बृज मोहन शुक्ला, संदीप तिवारी, पंकज मिश्र, यादवेंद्र  मिश्र, अनुपमा राय, डाॅ. संजय पांडेय, राजेश सोनकर, राजवीर सिंह और मनोज  दुबे मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed