फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Anganwadi workers performed yagya for purification and intelligence for UP government in jaunpur

यूपी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने किया सरकार की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ, लखनऊ में देंगी धरना

Tue, 07 Dec 2021 06:00 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 07 Dec 2021 06:00 PM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers performed yagya for purification and intelligence for UP government in jaunpur
यज्ञ करतीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में कलेक्ट्रेट में एडीएम कार्यालय के बगल में मंगलवार दोपहर करीब एक बजे अचानक मंत्रोच्चार सुनाई देने लगा तो लोगों की नजर धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर पड़ी, जो सरकार बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ पर बैठी थीं। अलग तरीके से ही मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में आहुति दे रही थीं।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ छलावा कर रही है। सरकार मानदेय बढ़ाने की घोषणा तो करती है, लेकिन जब शासनादेश आता है तो वह प्रोत्साहन राशि में बदल जाता है। इसे लेकर कई बार सरकार का ध्यान भी आकर्षित किया गया है, किंतु मामले का कोई हल नहीं निकल रहा है।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 2017 के चुनाव में जिस तरह से इन्हें मुख्यमंत्री के पद पर बैठाने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया था। उसी तरह से इस बार इनका विरोध किया जाएगा। अगर मांग नहीं मानी गई तो प्रदेश भर की पौने चार लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ बिगुल फूकेंगी।

उन्होंने कहा कि 2 दिसंबर से सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कलमबंद हड़ताल पर है। सरकार की तरफ से कोई पहल नहीं की जा रही है। 14 दिसंबर को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का यह हुजूम लखनऊ जाएगा। उन्होंने बताया की 15 दिसंबर को लखनऊ के ईको गार्डन से विधानसभा सदन के लिए पैदल मार्च भी करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed