{"_id":"6068ad768ebc3ed4be2dcbaa","slug":"american-saffron-grown-hard-now-wandering-to-sell-jaunpur-news-vns5832268119","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच अप्रैल से सुल्तानपुर- वाराणसी के लिए चलेगी नई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच अप्रैल से सुल्तानपुर- वाराणसी के लिए चलेगी नई ट्रेन
Sat, 03 Apr 2021 11:46 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
train
- फोटो : अमर उजाला
कोविड-19 के कारण सुल्तानपुर से वाराणसी चलने वाली पैसेंजर ट्रेनों को बंद कर दिया गया था, जिससे यात्रियों को आवागमन में दिक्कत होती थी, लेकिन अब उनकी यह परेशानी शीघ्र ही समाप्त दूर हो जाएगी। कारण पांच अप्रैल से सुल्तानपुर से वाराणसी के लिए एक नई जोड़ी ट्रेन चलेगी, जो सभी स्टेशनों पर रुकेगी।
कोविड -19 के कारण साल भर से सुल्तानपुर से वाराणसी चलने वाली सभी ट्रेनों को बंद कर दिया गया था, जिससे यात्रियों के सामने सुल्तानपुर और वाराणसी सहित अन्य स्थानों पर आवागमन करने में दिक्कत होती थी। वे अपने निजी साधनों सहित प्राइवेट वाहनों और रोडवेज बसों के सहारे आवा गमन कर रहे थे। लेकिन अब उनकी यह समस्या दूर होने वाली है।
रेलवे प्रशासन ने पांच अप्रैल से सुल्तानपुर - वाराणसी रूट पर गाड़ी संख्या 04263 चलाने की हरी झंडी दे दी है, जो सुल्तानपुर से 6:35 बजे वाराणसी के लिए रवाना होगी। रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर पर 7:48 बजे पहुंचेगी। इसके बाद पुन: अगले स्टेशन के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
वहीं वाराणसी से ट्रेन संख्या 04264 सायं 4:15 बजे रवाना होगी। 6:41 बजे रेलवे स्टेशन श्री कृष्णा नगर पर पहुंचेगी। स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार यादव ने बताया कि सुल्तानपुर- वाराणसी के लिए 5 अप्रैल से एक जोड़ी ट्रेन का संचालन शुरू होगा, जो बीच के सभी स्टेशनों पर रूकती हुई जाएगी।