फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All India Kurmi Mahasabha boycotted the funeral feast.

Jaunpur News: अखिल भारतीय कुर्मी महासभा ने किया मृत्यु भोज का बहिष्कार

Mon, 11 May 2026 12:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
All India Kurmi Mahasabha boycotted the funeral feast.
मुंगराबादशाहपुर। अखिल भारतीय कुर्मी महासभा में मृत्यु भोज का किया गया बहिष्कार का निर्णय। स्रोत - फोटो : स्वास्थ्य कर्मियों को जानकारी देते चिकित्सक।
मुंगराबादशाहपुर। अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा जौनपुर ने मृत्यु भोज का बहिष्कार किया। क्षेत्र के मुंगरडीह गांव निवासी अरविंद पटेल के पिता अमृतलाल पटेल का 30 अप्रैल को निधन हो गया था। कुर्मी महासभा के निर्देशन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मुंगराबादशाहपुर से सपा के विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक डॉ. सुषमा पटेल, डॉ. आर बी सिंह, डॉ. अशोक पटेल प्रदेश महामंत्री शरद पटेल, छोटेलाल पटेल, सुभाष पटेल, शैलेन्द्र साहू, प्रो.अखिलेश, डॉॅ. बीएल वर्मा, सभासद नीलू पटेल, सुशील सिंह पटेल व परिजनों ने अमृतलाल पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक पंकज पटेल ने कहा कि समाज में सैकड़ों साल से थोपी गई परंपरा को समाज से जितनी जल्दी दूर किया जाए ठीक रहेगा। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक डॉ. सुषमा पटेल ने कहा कि मृत्यु भोज एक पशुवत भोजन है। किसी के मां-बाप, भाई बहन का देहांत हो जाए तो दुखद होता है। संरक्षक छोटे लाल पटेल, शेष नारायण पटेल, शरद पटेल, पृथ्वी पाल, सालिक राम पटेल, शैलेन्द्र साहू, राम प्रकाश ने कहा कि मृत्यु भोज को बंद करना चाहिए। लोगों ने समाज में मृत्यु भोज बंद करने पर सहमति जताई। अध्यक्षता दूध नाथ पटेल तथा संचालन सालिक राम पटेल ने किया। इस अवसर पर राम जीवन, सियाराम पटेल, भैया राम, सभासद नीलू पटेल, राम सनेही यादव, उमेश पाल, ब्रजराज पटेल, हेमा पटेल, प्रवीण सरोज ने शोक संवेदना व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed