फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   All India Inter University Women's Cricket Tournament Won by Former University

पूविवि के जीती अखिल भारतीय अंतर विवि महिला क्रिकेट प्रतियोगिता

Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
All India Inter University Women's Cricket Tournament Won by Former University
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पूविवि) के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालयी महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पूविवि ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा पराजित कर विजेता बना। महर्षि दयानंद विवि रोहतक हरियाणा को दूसरा स्थान मिला।
विज्ञापन

शुक्रवार को खेले गए फाइनल में पूविवि की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 109 रन का स्कोर खड़ा किया। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की तरफ से वर्षा ने 4 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट लिए। 110 रनों का पीछा करने उतरी महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय की टीम 18.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 86 रन ही बना सकी। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की तरफ से शिप्रा गिरी ने 4 ओवर में 19 रन देकर 6 विकेट लिया।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी स्टेडियम में तीसरे स्थान के लिए सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पुणे और गुरुनानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के बीच मैच खेला गया। सावित्री बाई फुले विश्वविद्यालय पुणे ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। गुरुनानक देव विवि ने निर्धारित 20 आवेर में 5 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। गेंदबाजी में सावित्री बाई फुले विवि की आरती ने 4 ओवर में 21 रन देकर सर्वाधिक 3
विज्ञापन
विज्ञापन

विकेट लिया। सावित्री बाई फुले विवि की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 106 रन ही
बना सकी। गुरुनानक देव विवि ने सावित्री बाई फुले विवि को 17 रनों से हराकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। सावित्री बाई फुले विवि को चौथा स्थान मिला। मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य, कुलसचिव महेंद्र कुमार ने खिलाडि़यों का सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. विजय प्रताप तिवारी संयुक्त सचिव खेलकूद परिषद, डॉ. चंद्रभान सिंह, डॉ. रामाश्रय शर्मा, रजनीश कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह, अल्का सिंह आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका आरपी गुप्ता, नारायन गुप्ता, हनुमान भारती, राजेश पटेल, प्रदीप पटेल, नंद कुमार यादव व विपिन सर्राफ ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed