फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Akhilesh Yadav clarified on statement given about PM Modi

अखिलेश यादव की सफाई: मैं तो योगी सरकार के खात्मे की बात कर रहा था, प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना करता हूं 

Wed, 15 Dec 2021 12:05 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 15 Dec 2021 12:05 AM IST
सार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को सैफई (इटावा) में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया था, जहां प्रधानमंत्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करने के लिए गए हुए थे।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav clarified on  statement given about PM Modi
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी दौरे को लेकर विवादास्पद बयान देने के बाद चौतरफा आलोचना से घिरे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को सफाई दी। अखिलेश ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र की कामना करता हूं। मेरा आशय यूपी की भाजपा सरकार के खात्मे से था।

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी और मोदी का समय अब चला गया है। कांग्रेस से गठजोड़ की अटकलों के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश ने साफ कहा कि कांग्रेस से कभी गठबंधन नहीं करूंगा।
विज्ञापन


इटावा में दिया था ये बयान
सपा अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को इटावा में मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वाराणसी दौरे पर उन्होंने कहा कि मोदी तीन महीने तक बनारस में ही रहें तो अच्छा है। काशी अच्छी जगह है। तंज कसते हुए बोले कि आखिरी समय में काशी में रहने की परंपरा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश को नहीं पच रहा काशी का कायाकल्प : स्वतंत्रदेव
इसके बाद अखिलेश यादव भाजपा के निशाने पर आ गए और इसे शर्मनाक बयान बताया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को काशी का कायाकल्प पच नहीं रहा है। बाबा विश्वनाथ अखिलेश को सद्बुद्धि दें। अखिलेश के बयान पर प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए स्तवंत्रदेव ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को लेकर ओछी प्रतिक्रिया दी है। वह दिखाती है कि भारतीय संस्कृति का बढ़ता गौरव उनको पच नहीं रहा। काशी के कायाकल्प और भारतीय संस्कृति के गौरव की टीस अखिलेश के मन में बनी हई है।

अखिलेश ने युवाओं में भरा जोश, बेरोजगारों को दिखाए सपने

Akhilesh Yadav clarified on  statement given about PM Modi
जौनपुर में अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

अखिलेश यादव ने विजय रथ यात्रा के दौरान जहां युवाओं में जोश भरा, वहीं बेरोजगारों को सपने भी दिखाए। अपने कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा से सवाल पूछा कि कोई बताए कि उत्तर प्रदेश में नौजवानों के लिए रोजगार के लिए कितने पैमाने पर निवेश हुआ है। बड़ी-बड़ी परीक्षाओं के पेपर लीक हो गए तो कई बार परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ गया। लेकिन, हमारी सरकार बनने पर ऐसा नहीं होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed