{"_id":"6193f03f019617423a32de6d","slug":"agriculture-director-instructed-to-get-two-racks-of-manure-immediately-jaunpur-news-vns6229589128","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि निदेशक ने दो रैक खाद तत्काल मंगाने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि निदेशक ने दो रैक खाद तत्काल मंगाने का दिया निर्देश
विज्ञापन
कृषि निदेशक विवेक कुमार सिंह ने मंगलवार को मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में भ्रमण कर खाद व बीज की दुकानों की जांच की। साथ ही पंवारा के पास किसानों की ओर से जलाए जा रहे पराली की भी मौके पर जांच की। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी केके सिंह को पराली जला रहे संबंधित किसानों को नाम नोट करने और उनके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने जिले में खाद की उपलब्धता की समीक्षा की ।
जिला कृषि केके सिंह ने कृषि निदेशक को बताया कि जिले में डीएपी की उपलब्धता 4360 एमटी व एनपीके की उपलब्धता 3412 एमटी है। बीज उठान लक्ष्य के सापेक्ष 82 फीसदी हो चुका है, शेष बीजों का उठान प्रक्रिया में है। सभी कृषि निवेश केंद्रों पर बीज उपलब्ध है। इसके बाद कृषि निदेशक ने दो रैक उर्वरक तत्काल मंगाने का निर्देश दिया। इस दौरान कृषि निदेशक ने अधिक से अधिक सरकारी उर्वरक बिक्री केंद्रों, साधन सहकारी समितियों, आईएफएफडीसी,डीसीएफ,पीसीएफ आदि के माध्यम से उर्वरकों की बिक्री करारने का निर्देश दिया, जिससे किसानों को उर्वरक के लिए भटकना नहीं पड़े। चार खाद की दुकानों को कारण बताओ नोटिस
जौनपुर। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह ने बताया कि जिले में उर्वरक की कालाबाजार पर अंकुश लगाने को लेकर मंगलवार को खाद की दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान कुल 41 खाद की दुकानों की जांच की गई। इस दौरान 25 दुकानों से खाद का नमूना लिया गया। साथ ही अनियमितता मिलने पर चार दुकानों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की गई।