{"_id":"623f5dcab6b2893d6560ff18","slug":"after-two-years-devotees-will-be-able-to-have-darshan-by-touching-the-feet-of-the-mother-jaunpur-news-vns6451030117","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो साल बाद भक्त मां के चरण छूकर कर सकेंगे दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो साल बाद भक्त मां के चरण छूकर कर सकेंगे दर्शन
विज्ञापन
जौनपुर। चैत्र नवरात्रि में मां के दर्शन पूजन को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। मंदिर में साफ-सफाई कराने के साथ ही दर्शनार्थियों के लिए सुविधाएं बढ़ाने की तैयारी चल रही है। दो साल बाद इस बार चैत्र नवरात्रि में भक्त मां के चरण छूकर दर्शन कर सकेंगे। बिना मास्क किसी को दर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
कोरोना संक्रमण कम होने और प्रतिबंध हटने के साथ ही मंदिर प्रबंध समिति ने भक्तों को पूरी आजादी के साथ दर्शन पूजन कराने की तैयारी में जुटा है। मंदिर में भक्त मां की मूर्ति के नजदीक से दर्शन पूजन कर सकेंगे। विगत वर्ष कोविड के चलते नवरात्र के समय शीतला चौकियां धाम में माता रानी का झांकी से दर्शन कराया जाता था। शीतला चौकियां धाम के मंदिर प्रबंधक अजय पंडा ने बताया कि विगत दो वर्ष में कोरोना के वजह से भक्त दूर से झांकी दर्शन करके चले जाते थे। लेकिन इसबार महामारी कम होने के वजह से प्रतिबंध हटा दिया गया है। भक्त मंदिर परिसर में प्रवेश करके माता रानी के चरण छू कर दर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि दर्शनार्थी सुरक्षा के दृष्टि से मास्क का प्रयोग जरूरी रहेगा। बिना मास्क लगाए दर्शनार्थी को दर्शन नहीं करने दिया जाएगा।
सीसी टीबी कैमरों की हो रही मरम्मत
जौनपुर। मां शीतला धाम के प्रबंधक अजय पंडा ने बताया कि नवरात्रि के दौरान महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटनाएं होती है। इससे बचने के लिए सभी सीसीटीवी कैमरों को चेक कर के ठीक कराया जा रहा है। मंदिर के बाहर नगर पालिका की ओर से साफ सफाई करवाया जा रहा है। मंदिर के अंदर की सफाई खुद पंडा समाज के लोग कर रहे हैं। 2 अप्रैल को नवरात्रि प्रारंभ हो रहा है। अभी से मंदिर परिसर में साफ सफाई और तैयारियां शुरू हो गई है। दुकानदार माला फूल, दुनरी और प्रसाद की दुकानें सजाने में लगे हैं। विनय त्रिपाठी, आशीष माली, अरुण कुमार पंडा व संजय माली मुख्य रूप से तैयारी में लगे हुए हैं।