फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After midnight talks, relatives consider funeral

आधी रात तक वार्ता के बाद अंतिम संस्कार को माने परिजन

Thu, 11 Jun 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
After midnight talks, relatives consider funeral
बदलापुर। थाना क्षेत्र के गजाधरपुर गांव में नौ जून को हुई मारपीट में घायल की मौत को लेकर बुधवार की देर रात तक गांव में हंगामा चलता रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की मांग को लेकर धरने पर बैठे सपाइयों को मनाने के लिए पुलिस-प्रशासन के अफसरों को चार घंटे मशक्कत करनी पड़ी। रात साढ़े 12 बजे सांसद श्याम सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। काफी जद्दोजहद के बाद पांच लाख रुपये की मदद तत्काल मिलने और शेष राशि के लिए शासन से पत्राचार के आश्वासन पर सहमति बनी। बृहस्पतिवार की सुबह कड़ी सुरक्षा में शव का अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गजाधरपुर गांव में दो पक्षों के बीच मंगलवार को मारपीट हुई थी। इसमें गंभीर रुप से घायल राधेश्याम यादव (45) की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई थी। इसकी खबर के बाद से ही पीड़ित पक्ष के लोग उग्र हो गए थे। मंगलवार की रात पहले थाना घेरकर आक्रोश जताया। इसके बाद बुधवार की रात नौ बजे शव गांव पहुंचने पर भी उग्र हो गए। सपा जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव, पूर्व विधायक ओमप्रकाश यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता परिजनों के साथ शव लेकर गांव में ही धरने पर बैठ गए। इसकी खबर मिलते ही प्रशासनिक अमले के हाथ-पांव फूलने लगे। रात साढ़े 10 बजे बदलापुर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह व सीओ महेंद्र सिंह देव मौके पर पहुंचे। 11 बजे एएसपी ग्रामीण संजय राय ने भी गांव पहुंचकर लोगों से वार्ता की, मगर धरनारत लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की मांग को लेकर धरने पर डटे रहे। रात करीब साढ़े 12 बजे सदर सांसद श्याम सिंह यादव भी गांव पहुंच गए। उनकी मौजूदगी में भी काफी देर तक वार्ता चलती रही। बाद में पांच लाख रुपये की तत्काल मदद व शेष राशि के लिए शासन को पत्र भेजने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया गया। बृहस्पतिवार की सुबह भी पुलिस चौकन्नी रही। गोमती नदी के तट पर पिलकिछा घाट पर शव के अंतिम संस्कार के मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स डटी रही। गांव में स्थिति तनावपूर्ण है, जिसके मद्देनजर डेढ़ सेक्शन पीएसी की तैनाती की गई है। प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव भी फोर्स के साथ गांव में बराबर चक्रमण कर रहे हैं। उधर, बृहस्पतिवार को पुलिस ने फूत्तुपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से दो आरोपी कैलास व सूबेदार उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में जंगल राज: बाबा
बदलापुर। पूर्व विधायक ओमप्रकाश उर्फ बाबा दुबे ने राधेश्याम यादव के हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। बृहस्पतिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है। हत्या, लूट, बलात्कार, अपहरण जैसी वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। गजाधरपुर घटना की निंदा करते हुए कहा कि कुछ जनप्रतिनिधि राजनीतिक लाभ लेने के लिए युवाओं को बरगला कर समाज में विद्वेष बढ़ा रहे हैं। यह उनकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने सरकार से हत्या की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को दिया पांच लाख का चेक
बदलापुर। क्षेत्र के ग्राम गजाधरपुर गांव में राधेश्याम की हुई हत्या के मामले में बुधवार की रात हंगामे के बाद बृहस्पतिवार को एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों को किसान बीमा दुर्घटना योजना के तहत पांच लाख रुपये का आर्थिक सहयोग, पारिवारिक राष्ट्रीय लाभ योजना के तहत मिलने वाली बीस हजार रुपये की धनराशि दिलाने के लिए राजस्व कर्मियों से अभिलेख दुरुस्त कराना शुरू कर दिया है। एसडीएम ने शासन से मृतक के परिजनों को पचास लाख रुपये दिलवाने के लिए भी डीएम के माध्यम से प्रदेश सरकार को पत्र भेजने की कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed