फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   After many months, 154 teachers will get a chance to teach

कई माह बाद 154 शिक्षकों को मिलेगा पढ़ाने का मौका

Sun, 10 Oct 2021 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
After many months, 154 teachers will get a chance to teach
गैर जनपद से स्थानांतरित होकर आए 154 शिक्षकों को कई माह बाद विद्यालयों में पढ़ाने का मौका मिलेगा। इसके लिए उन्हें 12 अक्तूबर को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। इस संबंध में उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने पत्र भी जारी किया है।
विज्ञापन

जनपद में आसपास के कई जिलों से 154 शिक्षक आए हैं। जिन्हें कई महीने से विद्यालय आवंटित नहीं किया गया है। इसके लिए शासन के निर्देश का इंतजार हो रहा था। हालांकि इन शिक्षकों की उपस्थिति डायट में रोज कराई जाती है। इस बीच शासन से पत्र आ गया है। अब इन शिक्षकों को विद्यालय आवंटित किया जाना है। इसके लिए उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल का पत्र आया है। जिसमें कहा गया है कि बीएसए विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया एनआईसी द्वारा विकसित साफ्टवेयर के माध्यम से ही कराएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. गोरखनाथ पटेल का कहना है कि ऑनलाइन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विद्यालय आवंटन की सूची वेबसाइट पर जारी की गई है। विद्यालय आवंटन 12 अक्तूबर को ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed