फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates protest in the Collectorate, shouting slogans

अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना, की जमकर नारेबाजी

Fri, 04 Dec 2020 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
Advocates protest in the Collectorate, shouting slogans
जौनपुर। कलेक्ट्रेट बार अधिवक्ता समिति ने बृहस्पतिवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। काम-काज ठप कर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। अधिवक्ता अपने साथी विकास कुमार पांडेय व उनके पूरे परिवार पर मुकदमा दर्ज करने और 26 नवंबर को संघ के प्रस्ताव की उपेक्षा किए जाने से नाराज थे। अधिवक्ताओं ने चार दिसंबर को ताला बंद कर डीएम कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन का भी एलान किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव की अध्यक्षता में संघ सभागार में बैठक हुई। इसमें अधिवक्ता विकास कुमार पांडेय व उनके परिवार के खिलाफ बरसठी थाने में दर्ज मुकदमे को नियम विरुद्ध बताया गया। अधिवक्ताओं ने 26 नवंबर को पारित प्रस्ताव की एसपी की ओर से उपेक्षा किए जाने पर भी आक्रोश जताया। इसकी निंदा करते हुए अफसरों के रवैए पर नाराजगी जताई। सर्वसम्मति से तय हुआ कि चार दिसंबर से सुबह 11 बजे से अपराह्न दो बजे तक एसओ बरसठी व घटना में शामिल पुलिसकर्मियों के निलंबन होने तक डीएम श्रवण कक्ष के सामने धरना दिया जाएगा। बैठक का संचालन महामंत्री आनंद कुमार मिश्र एडवोकेट ने किया। बैठक में जगत नरायन तिवारी, महेंद्र प्रताप सिंह, उदयप्रताप सिंह, जयंत्री प्रसाद मिश्र, रवींद्र नरायन सिंह, ओम प्रकाश सिंह, वृजेश कुमार यादव, वीरेंद्र श्रीवास्तव, अभय कुमार यादव, आनंद प्रकाश श्रीवास्तव व संतोष श्रीवास्तव आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed