फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Advocates' picket adjourned, court boycott will continue

अधिवक्ताओं का धरना स्थगित, न्यायालय का बहिष्कार रहेगा जारी

Fri, 19 Mar 2021 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:46 PM IST
विज्ञापन
Advocates' picket adjourned, court boycott will continue
मछलीशहर। तहसील में भ्रष्टाचार को खत्म करने समेत कई अन्य मांगों को लेकर आंदोलित अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को धरना स्थगित कर दिया जबकि न्यायालयों का बहिष्कार जारी रखने का निर्णय लिया है। तहसील के अधिवक्ता तीस दिनों से हड़ताल पर हैं।
विज्ञापन

तहसील में अधिवक्ताओं व तहसीलदार अमित कुमार त्रिपाठी के बीच उपजे गतिरोध समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। जबकि एसडीएम अंजनी कुमार सिंह की पहल पर चार चरणों में वार्ता भी हो चुकी है। अधिवक्ताओं की मांग पर एसडीएम ने ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाला जनरेटर भी तहसील परिसर से अन्यत्र स्थानांतरित करा दिया है। इसके साथ ही कई माह से किसी नायब तहसीलदार के न होने पर न्यायिक प्रक्रिया बाधित होने पर सभी अविवादित पत्रावलियों को त्वरित निस्तारण के लिये तहसीलदार के न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया है। इसके बावजूद अभी कुछ मांगों को लेकर गति रोध बना हुआ है। जबकि एसडीएम ने अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुंवर भारत सिंह, महामंत्री अवनींद्र दुबे व संघ के अन्य पदाधिकारियों को पत्र लिखकर विवाद सुलझाने के लिये वार्ता के लिये आमंत्रित किया है।अध्यक्ष ने बताया कि 24 मार्च को अधिवक्ता संघ की बैठक में वार्ता व अन्य बिन्दुओं पर बिचार विमर्श कर अगली रणनीति तय करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed